लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: सांसद संजय राउत ने कहा, नीतीश कुमार भूलने की बीमारी से जुझ रहे हैं

By धीरज मिश्रा | Updated: January 29, 2024 12:51 IST

Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को नौवीं बार सीएम पद की शपथ नीतीश कुमार ने ली। जब से नीतीश कुमार ने शपथ ली है। उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जो कभी नीतीश को अच्छा कह रहे थे, आज उन पर अटैक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद संजय राउत ने कहा नीतीश भूलने की बीमारी से जुझ रहे हैंनीतीश के साथ भूलने की बीमारी, अमित शाह और पीएम मोदी को भी हुई हैकल तो कहते थे कि नीतीश को साथ नहीं लेंगे आज उन्हें साथ ले लिया

Bihar Politics:बिहार की राजधानी पटना में रविवार को नौवीं बार सीएम पद की शपथ नीतीश कुमार ने ली। जब से नीतीश कुमार ने शपथ ली है। उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जो कभी नीतीश को अच्छा कह रहे थे, आज उन पर अटैक कर रहे हैं। दरअसल, नीतीश ने रविवार को आरजेडी के साथ चली आ रही सरकार से इस्तीफा दिया। ठीक शाम पांच बजे राजभवन में शपथ भी लिया।

इस बार यह नई सरकार बीजेपी के साथ चलाएंगे नीतीश कुमार। जब से यह खबर इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के नेता को हुई तो सभी एक एक करके नीतीश कुमार को कोसने लगे। इस कड़ी में शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भूलने की बीमारी से जुझ रहे हैं।

देश, राजनीति और लोकतंत्र के लिए ये बहुत बड़ी बीमारी है। ये बीमारी सिर्फ नीतीश कुमार को नहीं हुई है, ये प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी हुई है। ये दोनों नेता कहते थे कि चाहे कुछ हो जाए हम नीतीश कुमार को अपने साथ नहीं लेंगे। वे भी भूल गए।

यहां बताते चले कि संजय राउत अमित शाह और नीतीश कुमार को पुराने बयान याद करा रहे थे। जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता के सामने कहा था कि भाजपा के दरवाजे नीतीश कुमार और ललन सिंह के लिए हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

वहीं, नीतीश कुमार ने कहा था कि बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं बनता है।मर जाऊंगा लेकिन वहां नहीं जाऊंगा। चूंकि, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई है तो नीतीश कुमार और बीजेपी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यहां बताते चले कि नीतीश की नई सरकार में बिहार बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूकांग्रेससंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?