लाइव न्यूज़ :

बिहारः उपेन्द्र कुशवाहा के नीतीश को पीएम योग्य उम्मीदवार बताने पर गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने कहा-देश में 10 साल तक पीएम पद की वैकेंसी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2021 18:53 IST

बिहार में जदयू के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। चौधरी ने कहा कि देश में आने वाले दस साल तक प्रधानमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा के बयान पर नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में आने वाले दस सालों तक प्रधानमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री पद के योग्य उम्मीदवार हैं।

पटनाः बिहार में जदयू के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। चौधरी ने कहा कि देश में आने वाले दस साल तक प्रधानमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है। इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री पद के योग्य उम्मीदवार हैं। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के पीएम कैंडिडेट हो सकते हैं, लेकिन एनडीए की ओर से अभी नरेंद्र मोदी ही पीएम हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन पीएम मोदी ने उनसे कहा और पूरी एनडीए उनके नेतृत्व में बिहार में विकास का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। खुद नीतीश कुमार इस बात को कबूल कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे और प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर ही वह मुख्यमंत्री बने। 

उन्होंने कहा कि इससे यह बात साफ हो गई थी कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद नीतीश कुमार को नेतृत्व दिया गया, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि भाजपा आगे अपना मुख्यमंत्री नहीं चाहती। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यहां हमारी सरकार स्वतंत्र नहीं है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की तरह जहां अकेले हमारी सरकार है, वहां हम किसी भी तरह के फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। यूपी सहित अन्य राज्यों में भी जहां हमारा एकल नेतृत्व है ऐसे में हमारे लिए सरकार चलाना बहुत आसान हो जाता है, लेकिन बिहार में काम करना और सरकार को चलाना काफी चुनौतीपूर्ण है। 

जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत करेंगे

उन्होंने कहा कि यहां चार-चार विचारधारा से जुड़ी पार्टियां काम कर रही हैं। सभी पार्टियों की अपनी अलग-अलग विचारधाराएं हैं। सबकी अपनी मांगें होती हैं लेकिन, सभी की मांगों को पूरा कर पाना संभव नहीं होता है। सभी की विचारधाराएं टकराती हैं। ऐसे मे ंसरकार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। सभी चाहते हैं कि वह अपनी पार्टी को मजबूत करें। इसका यह मतलब नहीं है कि सरकार को किसी प्रकार का खतरा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पिछले साल कोविड के कारण जो कार्य छूट गए थे, उसे अब सहयोग कार्यक्रम के तहत स्थिति सुधरने का बाद पूरा किया जाएगा। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत को किया जाएगा। 

1996 से एनडीए से जुड़े नीतीश

चौधरी ने कहा कि 1996 से एनडीए के साथ नीतीश कुमार का जुडाव रहा है। बिहार में जब मुख्यमंत्री चुनने की बारी आई तो नीतीश कुमार को ही नेता चुना गया। यहां तक पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्हें नेता घोषित कर दिया गया था। यही कारण कम सीटें जीतने के बाद भी उन्हें एनडीए का नेता चुना गया। जातिगत जनगणना को लेकर एनडीए में मतभेद को लेकर पंचायती राज मंत्री ने कहा कि गठबंधन में चार पार्टियां हैं, सबकी अपनी विचारधारा है। सबकी अपनी सोच है। 

कुशवाहा ने कहा था-नीतीश पीएम पद के योग्य उम्मीदवार

यहां उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि देश में जो भी नेता उन सबमें नीतीश कुमार पीएम पद के सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। कुशवाहा ने आगे कहा था कि नीतीश कुमार को अगर पीएम बनने का मौका मिला तो वे देश को बढ़िया तरीके से चला सकते हैं। दुनिया की कोई ताकत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा सकती. उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया है कि नीतीश कुमार 5 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कुशवाहा ने कहा कि कोई अगर इस मुगालते में रहता है कि नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाएगी तो वह ख्याली पुलाव पका रहा है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता