लाइव न्यूज़ :

बिहारः AK-47 की तस्करी मामले में पुलिस के जवान को हिरासत में लिया, हथियार खरीदने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2018 16:11 IST

इस कांड से जुड़े तस्कर मंजर आलम उर्फ मनजीत की गिरफ्तारी भी पटना से हुई थी। मुंगेर एसपी बाबू राम के नेतृत्व में आई टीम द्वारा की गई इस छापेमारी से पूरे पुलिस लाइन में खलबली मच गई। तस्करी मामले में पकड़े गए अपराधियों ने आरोपी पुलिस जवान का नाम लिया था। 

Open in App

बिहार में एके-47 के तस्करी के मामले में मुंगेर पुलिस ने पटना से बिहार पुलिस के एक जवान धर्मवीर कुमार को हिरासत में लिया है। वह मुंगेर का ही रहने वाला है। इसस तरह AK-47 तस्करी के तार पटना से जुड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान ने भी तस्करों से हथियार खरीदे थे। 

यहां बता दें कि इस कांड से जुड़े तस्कर मंजर आलम उर्फ मनजीत की गिरफ्तारी भी पटना से हुई थी। मुंगेर एसपी बाबू राम के नेतृत्व में आई टीम द्वारा की गई इस छापेमारी से पूरे पुलिस लाइन में खलबली मच गई। तस्करी मामले में पकड़े गए अपराधियों ने आरोपी पुलिस जवान का नाम लिया था। 

खगडिया के रहने वाले आरोपी पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने ये हथियार खरीदे थे। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मुंगेर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार किया है और उसे अपने साथ ले गई है। इससे पहले बुधवार को ही मुंगेर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में भी छापेमारी अभियान चलाया। 

एसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस टीम ने मिलकर ये छापेमारी की। एके-47 मामले में जेल में बंद तस्कर रिजवान को रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है। बताया जाता है कि हथियार तस्करों ने पूछताछ में इस जवान को एके-47 हथियार बेचने की बात कही थी। इसके बाद से मुंगेर पुलिस उस जवान के बारे में छानबीन की और उसे हिरासत में लेकर मुंगेर ले जाया गया। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने की।

बताया जाता है कि एके-47 मामले में गिरफ्तार कुछ हथियार तस्कर ने जवान के हाथों हथियार बेचने की बात कही है। पुलिस ने तस्करों से हथियार खरीदने के आरोप में कासिम बाजार थाने के सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। उसने मंजी, इमरान व शमशेर के माध्यम से चार एके-47 हथियार खरीदने की बात स्वीकारी। 

उसने पुलिस को बताया था कि चारों हथियार उसने मुंगेर के अपराधियों एवं बाहुबली के हाथों बेचा है। जिसमें उक्त सिपाही का नाम भी उसने लिया। इसके बाद से मुंगेर पुलिस उक्त सिपाही को खोज रही थी। पुलिस को पता चला कि वह वर्तमान में पटना पुलिस बल में तैनात है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरक्षी धर्मवीर कुमार पटना में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुका है, लेकिन वह जीत नहीं पाया था। कहा जा रहा है कि पुलिस ने उसके घर वालों को कई दफा कहा कि उक्त जवान को सूचना दें कि एसपी साहब से कार्यालय में आकर मिले, लेकिन लंबे समय से वह मुंगेर पुलिस के सामने उपस्थित ही नहीं हुआ। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी