लाइव न्यूज़ :

छपराः जदयू के पूर्व विधायक रामप्रवेश राय के बेटे की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने पोस्टमार्टम हाउस के पास शव रखा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2020 17:59 IST

बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे. वह जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे थे. 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने एक 315 बोर की गोली का खोखा भी जप्त किया.जैकेट की पॉकेट से दो मोबाइल और एक हजार 20 रुपये बरामद किया.डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने घटना की जानकारी ली.

पटनाः बिहार में अपराधी निडर हो चुके हैं. एक के बाद एक अपराध कर अपने मनसूबे में कामयाब हो रहे हैं. इसी कड़ी में सूबे के छपरा में अपराधियों ने जदयू के पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है.

यह वारदात भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कोनिया माई मंदिर से स्टेशन जाने वाली रोड की है. मृतक की पहचान जदयू के पूर्व विधायक दिवंगत रामप्रवेश राय के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को अपराधियों ने भगवानपुर बाजार के पास स्थिति पोस्टमार्टम हाउस के पास शव को रख दिया था. 

बताया जाता है कि सेवन स्टार सर्विस सेंटर के मालिक ने सबसे पहले भगवान बाजार थाना पुलिस को सूचना दी. यह घटना गुरुवार की अहले सुबह की बताई जाती है. शव मिलने के बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल के पास जुट गये. पूर्व विधायक छपरा के ही विधायक थे. इसके साथ ही वह जिला परिषद् और अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

प्रिंस के हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है

फिलहाल प्रिंस के हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया तो वहीं पुलिस को मोबाइल और कुछ रुपये भी मिले हैं.

फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच-पड़ताल में लगी है. मृतक को सामने से गोली मारी गई है. भगवान बाजार थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक 315 बोर की गोली का खोखा भी जप्त किया है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रिंस का छपरा में ही टायर का कारोबार था. उसकी दुकान जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पास था. बता दें कि जदयू के वरिष्ठ नेता छपरा के पूर्व विधायक रामप्रवेश राय का 8 जुलाई 2014 को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था.

वह पीलिया रोग से ग्रसित थे. राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीते थे और विधायक बने थे. इससे पहले वह जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे. पहले वह राजद में थे फिर बाद में जदयू में शामिल हो गए थे. उनका बेटा प्रिंस छपरा में ही टायर का व्यवसाय करता था. जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पास उसकी टायर की दुकान है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल