लाइव न्यूज़ :

बिहारः 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक, नीतीश कोशिश कर लें लेकिन होना कुछ नहीं, कुशवाहा ने तंज कसा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2023 14:12 IST

बिहारः जदयू डूबती नाव है, जिसमें सवार लोग धीरे-धीरे उसे छोड़ रहे हैं। हाल ही में मोनाजिर हसन ने जदयू से किनारा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष कभी भी पीएम पद का एक चेहरा तय नहीं कर सकेगा।जनीति अपनी जगह है लेकिन देश का अपमान किसी भी किस्मत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

पटनाः बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में आने वाले 12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी और राष्ट्रीय लोकजंतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश जितनी कोशिश करना है कर लें लेकिन होना कुछ नहीं है।

 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक कर लें लेकिन इसका फल उन्हें मिलने वाला नहीं है। विपक्ष में जितने दल हैं, सभी में पीएम पद के उम्मीदवार मौजूद हैं। ऐसे में विपक्ष कभी भी पीएम पद का एक चेहरा तय नहीं कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी यह बात अच्छी तरह से पता है कि होना कुछ नहीं है, बस लगे हुए हैं। विपक्षी दलों का जो हाल है उसमें कोई रिजल्ट नहीं निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि जदयू एक डूबती नाव है, जिसमें सवार लोग धीरे-धीरे उसे छोड़ रहे हैं। हाल ही में मोनाजिर हसन ने जदयू से किनारा कर लिया।

जदयू बस चार-पांच लोगों की पार्टी है बाकी नेताओं को उसमें कोई सदस्य भी नहीं मानता है। आने वाले वक्त में जदयू पूरी तरह से खाली हो जाएगी। वहीं इस दौरान कुशवाहा ने राजद द्वारा नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर जोरदार हमला बोला और कहा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन देश का अपमान किसी भी किस्मत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारबिहारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी