लाइव न्यूज़ :

बिहार: अब शनिवार को स्कूलों में होगा "नो बैग डे", मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2022 17:16 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक दिवस के मौके पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही समारोह में नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि आगे से बिहार के सभी स्कूलों में हर शनिवार को "नो बैग डे" के तौर पर मनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आज से स्कूलों में शनिवार को "नो बैग डे" के तौर पर मनाया जाएगाबिहार के स्कूलों में अब हर शनिवार को बच्चों के खेलकूद और शारीरिक शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा

पटना:बिहार के स्कूलो में अब पठन-पाठन के साथ ही स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाएगा और स्कूलों को बेहतर तरीके से स्वच्छ रखने वाले शिक्षक एवं छात्रों के समूह को पुरस्कार भी दिया जाएगा। शिक्षा दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना की शुरुआत की। समारोह में मुख्यमंत्री ने स्कूलों में शनिवार को "नो बैग डे" डे योजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है। बच्चे अब पांच दिन पढाई करेंगे, वहीं छठे दिन शनिवार को वे खेलकूद जो शारीरिक तौर पर उन्हें मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में अन्य प्रकार की खेल गतिविधि को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इस तरह से अब स्कूली बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल आएंगे। इस दिन बच्चे केवल खेलेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने स्वच्छ विद्यालय पोर्टल का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब बच्चों को पोशाक एवं किताब के लिए भेजी जानेवाली राशि उनके एकाउंट में भेजी जायेगी।

इसके साथ ही विद्यालय निरीक्षण एप का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए नवाचारों को अपनाया जा रहा है। इस है में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल और बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक करना मुख्य पहल है। उल्लेखनीय है कि 2008 से पूरे देश में आज की तारीख को शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया और कहा कि वे लोग अपनी बात को ही रखना चाह रहे हैं। उन हैं लोगों को आजादी की लड़ाई से कोई मतलब नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले बिहार से मौलाना अबुल कलाम आजाद की जंयती को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इसके बाद हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया। तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह ने हमारी बात मानी और 2008 से देश भर दे में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर शिक्षा दिवस मनाया जाने लगा। आजादी की लड़ाई में इनकी बड़ी भूमिका थी। देश दे में एकता और अमन चैन को लेकर इन्होंने काम किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजाद हुआ और जब सरकार बनी तो शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा इन्हें दिया गया था। इन्होंने नए-नए संस्थानों की स्थापना कराई। इस देश में शिक्षा का जो काम हुआ है उस की शुरुआत उन्होंने ही की थी। इतना दिन बीतने के बाद और इतनी बड़ी भूमिका होने के बाद भी इनके बारे में लोगों ने नहीं सोचा।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारएजुकेशनपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब