लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश कुमार ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में की उपेंद्र कुशवाहा की जमकर तारीफ, बनाए जा सकते हैं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2021 18:15 IST

बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक हुई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने जूम ऐप के जरिए प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सत्ताधारी दल जदयू के नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक हुई। नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह ने पदाधिकारियों को जूम एप के जरिये संबोधित किया। नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के बिहार दौरे पर निकलने को जमकर सराहा।

पटनाःबिहार में सत्ताधारी दल जदयू के नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक हुई। इस अहम बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने जूम ऐप के जरिए प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी पहले साथ थे, फिर अलग हुए और एक बार फिर से साथ आ गए। आज पहली बार मीटिंग में आए तो अच्छा लगा।

उन्होंने कई बार उपेंद्र कुशवाहा की चर्चा की। उपेंद्र कुशवाहा के बिहार दौरे पर निकलने पर नीतीश कुमार ने जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा और आरसीपी ने ठीक कहा कि किसी प्रकार का संदेह नहीं है, सब मिल कर काम करेंगे। उपेन्द्र कुशवाहा का जो सपना है, वो अवश्य पूरा होगा। नीतीश ने जदयू के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जिस तरह से उपेन्द्र कुशवाहा ने काम किया है, उसी तरह से आप लोग भी जनता के बीच जाइए। उपेन्द्र जी ने सारी बातें साफ-साफ कही हैं, जिलों में घूम रहे हैं, अच्छा लग रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने वोट की परवाह नहीं की, सबके लिए काम किया। लोग महिलाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उन लोगों ने महिलाओं के लिए क्या किया? जब मौका मिला अपनी जगह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने काम किया है। सात निश्चय के तहत काफी काम हुआ, फिर भी कुछ लोग बोलते रहते हैं, इसके बावजूद मैं अपने काम में लगा रहता हूं।

वहीं, दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जुडे आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जुलाई को मैं मंत्री बना हूं। मैं मंत्री का काम भी मजबूती से करुंगा और संगठन का काम भी, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मजबूत साथी को भी दूंगा। ऐसे में जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार की तरफ से कुशवाहा के लिए निकले तारीफ के यह शब्द इस बात का संकेत हैं कि आगे उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। केंद्र में आरसीपी के मंत्री बनने के बाद लगातार जदयू के अंदर खाने से यह खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह उपेन्द्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद दिल्ली में आरसीपी से भी आज मीडिया ने यही सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है।, वह उसे बखूबी निभाते हैं। जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वह राज्यसभा में सदन के नेता थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभाली, पार्टी ने राज्यसभा में रामनाथ ठाकुर को नेता बनाया। अब वह पार्टी के फैसले पर केंद्र में मंत्री बने हैं। केंद्र में मंत्री बनने के बाद आगे पार्टी जो तय करेगी वह स्वीकार करेंगे।

आरसीपी ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बावजूद व संगठन का काम देखते रहेंगे, लेकिन अगर पार्टी फैसला लेती है तो वह अपने किसी मजबूत साथी को जिम्मेदारी देने से पीछे नहीं हटेंगे। आरसीपी का यह बयान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले दिनों में कुशवाहा की ताजपोशी हो जाएगी। आरसीपी ने यह भी कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उपेंद्र कुशवाहा जब पार्टी में आए तो उन्हें संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। पहले इसका कोई इतिहास पार्टी में नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, भगवान के आशीर्वाद से वह उस जिम्मेदारी को बखूबी पूरा भी करते हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी आलाकमान नई टीम के साथ इस बात पर भी मंथन किया है कि आखिरकार कैसे जदयू अपनी पुरानी जमीन को हासिल करें। आखिरकार किस तरह से एक बार फिर से जनाधार को मजबूत किया जाए कि बिहार में जदयू एक बड़ी पार्टी बने। इस बैठक में भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई है।

इधर, पटना में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद बाहर निकले उपेंद्र कुशवाहा से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी नेताओं के काम की तारीफ की है। इसी कड़ी में उन्होंने मेरे काम की भी चर्चा की। पार्टी के अंदर का सब कुछ ठीक है? इस सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि मीडिया में चाहे जो भी खबरें चल रही हो, लेकिन हकीकत यही है कि जदयू के अंदर खाने सब कुछ ठीक है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो