लाइव न्यूज़ :

Bihar News: कॉलेज में पढ़िए एनसीसी और वैदिक गणित, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दी मंजूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2024 17:32 IST

Bihar News: एनसीसी की पढ़ाई से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक सेवा की भावना विकसित होगी। साथ ही वे देश की सेवा के लिए भी तैयार हो सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवैदिक गणित की पढ़ाई से छात्रों को गणित में नए आयाम खुलेंगे।करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार हो सकेंगे।वैल्यू एडेड कोर्स को किसी भी विषय के स्नातक के छात्र पढ़ सकते हैं।

पटनाः बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य के कॉलेजों में एनसीसी और वैदिक गणित को पढ़ाने की मंजूरी दे दी है। एनसीसी की पढ़ाई मुख्य विषय के रूप में और वैदिक गणित की पढ़ाई वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) के रूप में की जाएगी। राजभवन की ओर से बनाई गई सिलेबस कमेटी ने दोनों विषयों के सिलेबस को तैयार कर लिए हैं। सिलेबस कमेटी का ऐसा सोचना है एनसीसी की पढ़ाई से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक सेवा की भावना विकसित होगी। साथ ही वे देश की सेवा के लिए भी तैयार हो सकेंगे।

जबकि वैदिक गणित की पढ़ाई से छात्रों को गणित में नए आयाम खुलेंगे और वो अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार हो सकेंगे। कमेटी में शामिल एनओयू के कुलपति प्रो केसी सिन्हा ने बताया जिस कॉलेज में एनसीसी की यूनिट होगी, वहीं एनसीसी की पढ़ाई होगी। वैल्यू एडेड कोर्स को किसी भी विषय के स्नातक के छात्र पढ़ सकते हैं।

स्नातक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार नया रेगुलेशन, एडमिशन ऑर्डिनेंस बनाकर लागू किया जा चुका है। इसलिए वोकेशनल कोर्स में भी वही रेगुलेशन और एडमिशन ऑर्डिनेंस रहेगा। सिलेबस कमेटी ने स्नातक वोकेशनल कोर्स के सिलेबस के लिए एक बैठक की। जल्द ही अगली बैठक होगी। अगले सत्र से इसे लागू किया जाएगा।

इस निर्णय से राज्य के कॉलेजों में स्नातक के छात्रों को नई सुविधा मिलेगी। वे अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार हो सकेंगे। राजभवन की कमेटी का यह निर्णय छात्रों के हित में है। इससे उनके भविष्य को आकार देने में मदद मिलेगी। इस तरह बिहार के विभिन्न कॉलेजों में छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो उन्हें आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी