लाइव न्यूज़ :

बिहार: बाहुबली नेता का विवादास्पद वीडियो वायरल, कहा- मुन्ना शुक्ला पैदा ही हुआ है कानून तोड़ने के लिए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2021 11:27 IST

वैशाली जिले के लालगंज के पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की ओर से हाल में कोविड प्रतिबंधों के बावजूद पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी पार्टी का एक वीडियो अब वायरल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुन्ना शुक्ला के भतीजे के जनेऊ संस्कार के अवसर पर कुछ दिन पहले हुई थी पार्टीबिहार में नाइट कर्फ्यू के बावजूद पूरे धूमधाम और लोगों की भीड़ के साथ हुए इस आयोजन पर उठ रहे हैं सवालइस आयोजन का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें मुन्ना शुक्ला कानून को चुनौती देते नजर आ रहे हैं

पटना: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज के पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा खुलेआम यह कहते सुना जा सकता है कि "मुन्ना शुक्ला पैदा ही हुआ है कानून तोड़ने के लिए. यहां गोली नहीं छूटेगा तो क्या अगरबत्ती जलेगा". 

बाहुबली का यह वीडियों सुर्खियों में छाया हुआ है. उनके अंदर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा है. पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला और उनके पति पूर्व विधायक व बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने नाइट कर्फ्यू के दौरान 23 अप्रैल को डांस पार्टी का आयोजन कराया था. 

यह पार्टी बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के जनेऊ संस्कार के अवसर पर हुई थी. इस कार्यक्रम में कोरोना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी थीं. पुलिस ने इस संबंध में 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. 

इस पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इतना ही नहीं पार्टी के लिए मंच सजाया गया और इसमें फिल्मी सितारों को बुलाया गया था. इसमें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने ठुमके लगाए थे.

इस दौरान भीड़ से आवाज आती है कि "मुन्ना शुक्ला पैदा ही हुआ है कानून तोडने के लिए". काफी हद तक यह बात सही भी साबित हुई क्योंकि जिस तरह से कोरोना नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ी, वह कहीं न कहीं यह साबित करती हैं कि इस बाहुबली पर राज्य की कानून व्यवस्था का कोई नियंत्रण नहीं है. 

घटना को लगभग एक सप्ताह का समय गुजर चुका है पर अब तक सिर्फ प्राथमिकी और जांच की खानापूर्ति के बाद मामला ठंढे बस्ते में डाल दिया गया है.

टॅग्स :बिहार समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे