लाइव न्यूज़ :

बिहार के मंत्री सुरेन्द्र यादव ने कराई सरकार की फजीहत, कैमरे में पकड़े गये गाली देते हुए

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2022 17:45 IST

बिहार की नई नीतीश-तेजस्वी सरकार को रोज अपने मंत्रियों की कार्यशैली के कारण शर्मसार होना पड़ रहा है। ताजा मामला सहकारिता मंत्री बने सुरेंद्र यादव से जुड़ा है, जो कैमरे के सामने गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे नीतीश-तेजस्वी सरकार में सहकारिता मंत्री बने सुरेंद्र यादव का सामने आया गाली वाला वीडियोराजद कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाली देते हुए नजर आ रहे हैंविपक्षी दल भाजपा राजद नेता सुरेंद्र यादव के व्यवहार को अशोभनीय बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है

पटना:बिहार की नई नीतीश-तेजस्वी सरकार में राजद कोटे से आने वाले सहकारिता मंत्री बने सुरेंद्र यादव के ताजा वीडियो के कारण महागठबंधन सरकार को शर्मसार होना पड़ रहा है। सरकार गठन को बने अभी दस दिन भी नहीं हुए हैं और इस गठबंधन के अब तक कई विवाद सामने आ चुके हैं।

इसी क्रम में मंत्री सुरेंद्र यादव का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैमरे के सामने गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। सूबे में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने राजद नेता और नीतीश सरकार के मंत्री के इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है।

दरअसल, सुरेन्द्र यादव के साथ यह वाकया तब हो गया, जब वो मीडिया के सवालों का जवाब देने की तैयारी कर रहे थे। प्रेस कांफ्रेस में उनकी बगल की कुर्सी पर बैठे एक सज्जन ने धीरे से उनके कान में कुछ कहा। अब कान में मंत्री जी ने ऐसा क्या सुना की भरी प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने सलाह देने वाले उस शख्स से वो नाराज हो गए।

मंत्री सुरेंद्र यादव इतने गुस्से में थे कि उन्होंने कैमरों के सामने लाइव ही उस शख्स से कहा, "फोटो खींचाओ, लेकिन ऐसे ज्ञान मत दो कि मंत्री को सब "बोकाचो@" समझे। आप चुप रहिये तो अच्छा होगा, कैमरे में आ रहा है आपका फोटो।"

राजद नेता और मंत्री सुरेंद्र यादव के इस बयान ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बता दें कि सुरेंद्र यादव पिछले 30 साल से बेलागंज के विधायक हैं। उनकी पहचान एक दबंग विधायक की है और बिहार राजनीति के ताकतवर चेहरे के रूप में उनकी गिनती की जाती है। सुरेंद्र यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के काफी करीब माने जाते हैं। उनपर तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एक दफे सुरेंद्र यादव जहानाबाद से सांसद रहते हुए उन्होंने संसद में तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के हाथ से बिल की कॉपी छिनकर फाड़ दी थी। इस अशोभनीय व्यवहार के कारण सुरेंद्र यादव की काफी किरकिरी हुई थी।

उधर, मंत्री सुरेन्द्र यादव का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने तेजस्वी यादव को अपने मंत्रियों और विधायकों को पब्लिकली बात करने की ट्रेनिंग देने की नसीहत दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सुरेंद्र भाई मंत्री हैं। उनकी मंशा सही है और इंटेरेस्‍ट भी लेते हैं। लेकिन यह बगल में बैठा बेवकूफ आदमी जो लाइव पीसी में मंत्री को सीखा रहा था। उसे समझ में नहीं आता कि ऐसे पब्‍ल‍िक के बीच ज्ञान नहीं देना चाहिए।

टॅग्स :आरजेडीबिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos