लाइव न्यूज़ :

गंगा दशहरा पर पटना में बड़ा हादसा, 17 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी; 6 लोग लापता

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2024 13:01 IST

Patna: बिहार में 17 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटने से बड़ा हादसा हो गया।

Open in App

Patna: बिहार की राजधानी पटना से 70 किलोमीटर दूर बाढ़ कस्बे के पास में श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 17 लोग सवार थे जिनमें से छह लोग अभी भी लापता है।

अधिकारियों के अनुसार, ग्यारह यात्री तैरकर किनारे पर पहुँच गए, जबकि बाकी छह लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब नाव बाढ़ के उमानाथ घाट से दियारा जा रही थी और फिलहाल नाव पर सवार बाकी छह यात्रियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है जब, 19 मई को सुबह 7-8 बजे के आसपास हुई जब कुछ किसान एक नाव में अपनी सब्जियां ले जा रहे थे और जैसे ही वे महावीर टोला घाट पर पहुंचने वाले थे, नाव पलट गई।

अधिकारियों के अनुसार, "2 लोगों को छोड़कर, बाकी लोग तैरकर किनारे पर आ गए। तलाशी अभियान जारी है और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।" प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां 10-12 लोग थे नाव में।

टॅग्स :पटनाबिहारBihar Policeहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos