लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावों के ऐन पहले कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा छोड़ेंगे बीजेपी, बनेंगे महागठबंधन के स्टार प्रचारक!

By हरीश गुप्ता | Updated: January 11, 2019 14:52 IST

महागठबंधन एक नजर दल सीटें राजद 19 कांग्रेस 11 रालोसपा 6 हम (मांझी) 2 शरद यादव 1 (जदयू, भाजपा से कोई नेता आया तो उसे कांग्रेस या राजद के कोटे से सीट दी जाएगी)

Open in App

महाराष्ट्र में राकांपा के साथ हाथ मिलाने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति को धार देते हुए कांग्रेस ने बिहार में राजद के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है. उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस-राजद सहित विपक्षी महागठबंधन के दलों के बीच इस बात पर सहमति हो गई है कि राज्य की 40 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन का इकलौता मकसद भाजपा-जदयू-लोजपा गठबंधन को चारों खाने चित्त करना होगा.

फैसले का आधिकारिक ऐलान 15-16 जनवरी के बाद किए जाने की संभावना है. दिल्ली, पटना और लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी वाली रांची जेल में चले बैठकों के दौर के बाद महागठबंधन को अंतिम रूप दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी दलों के बीच समन्वय साधने का काम किया.

रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को विपक्षी गठबंधन में लाने में उनकी ही अहम भूमिका बताई जा रही है. अखिलेश ही कुशवाहा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के पास लेकर गए थे. कुशवाहा की लालू के साथ रांची जेल में बैठक भी उन्होंने ही कराई.

कांग्रेस को 11 सीट

कांग्रेस वैसे तो 12 सीट पर लड़ना चाहती है, लेकिन फिलहाल उसे केवल 11 सीट का वादा किया गया है. कुशवाहा को छह सीट देने के लालू के वादे के साथ विपक्षी गठबंधन में लिया गया है. भाजपानीत राजग में कुशवाहा को पांच सीट मिलने वाली थी.

बागियों पर नजर

विपक्षी महागठबंधन की नजर भाजपा के कुछ बागी सांसदों पर है. सूत्रों के मुताबिक दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद और पटना के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं. ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा को स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. संभव है कि सिन्हा बिहार की जगह दिल्ली से चुनाव लड़ें.महागठबंधन एक नजर दल सीटें राजद 19 कांग्रेस 11 रालोसपा 6 हम (मांझी) 2 शरद यादव 1 (जदयू, भाजपा से कोई नेता आया तो उसे कांग्रेस या राजद के कोटे से सीट दी जाएगी)

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारमहागठबंधनराष्ट्रीय जनता दलकांग्रेसशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे