लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: महाबली सिंह, विजय मांझी, कविता सिंह और सुनील कुमार पिंटू का टिकट कटा, बिहार में जदयू ने 16 सीट पर तय किए प्रत्याशी, देखें टोटल लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2024 17:25 IST

Bihar LS polls 2024: एनडीए में शामिल भाजपा बिहार की 17 सीटों, जदयू 16, लोजपा (रामविलास) एक सीट, मांझी और कुशवाहा की पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू में उम्मीदवारों का नाम लगभग कर तय दिया है।जदयू ने कई पुराने चेहरों पर ही दांव लगाए हैं।कुछ ऐसे भी सीटिंग सांसद हैं, जिनका पार्टी ने टिकट काटा है। 

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बिहार में महागठबंधन के साथ साथ एनडीए में भी गहमागहमी शुरू हो गई है। चर्चा है कि भाजपा और जदयू एक साथ अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किसी भी वक्त कर सकते हैं। इस बीच टिकट लेने से पहले उम्मीदवारों ने जदयू के शीर्ष नेताओं से मुलाकात किया। जदयू के कई संभावित उम्मीदवार आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार जदयू में उम्मीदवारों का नाम लगभग कर तय दिया है। जदयू ने इस बार के चुनाव में भी कई पुराने चेहरों पर ही दांव लगाए हैं।

लेकिन कुछ ऐसे भी सीटिंग सांसद हैं, जिनका पार्टी ने टिकट काटा है। कहा जा रहा है कि सीटों के बंटवारे में काराकाट से सांसद महाबली सिंह, गया के सांसद विजय मांझी, सीवान की सांसद कविता सिंह, सीतामढ़ी के सांसद सुनील कुमार पिंटू का टिकट कट गया है।

सूत्रों की मानें तो जहानाबाद से चंदेश्वर चंद्रवंशी, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, मुंगेर से ललन सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, गोपालगंज से डा. आलोक सुमन, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, सुपौल से दिलेश्वर कामत, वाल्मीकि नगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, सीवान से विजय लक्ष्मी कुशवाहा और किशनगंज से मुजाहिद आलम को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

इन सीटों को लेकर इन उम्मीदवारों की चर्चा हो रही है। इन सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। बता दें कि एनडीए में शामिल भाजपा बिहार की 17 सीटों, जदयू 16, लोजपा (रामविलास) एक सीट, मांझी और कुशवाहा की पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBJPजेडीयूपटनाचुनाव आयोगलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?