लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच बड़ी खबर, मंत्री चौधरी की बेटी शांभवी के चिराग गुट में शामिल होने की चर्चा, यहां से लड़ेगी चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2024 17:08 IST

Bihar LS polls 2024: स्थानीय लोगों के अनुसार जमुई में अशोक चौधरी के साथ-साथ एक और मंत्री सुमित सिंह की जोड़ी का पहला एजेंडा था चिराग पासवान को डैमेज करना।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चौधरी के दामाद शायान कुणाल भी लगातार चिराग पासवान से संपर्क कर रहे हैं। अशोक चौधरी 2019 से ही अपने नेता के टारगेट पर निशाना लगाते रहे हैं। चिराग की पार्टी को जमुई में तहस-नहस करने की पूरी कोशिश की गई।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में जारी सियासी उलटफेर के बीच बिहार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी के चिराग गुट में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) की जमुई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। चर्चा है कि चिराग पासवान और अशोक चौधरी के बीच इसकी डील पक्की हो गई है। सूत्रों के अनुसार अशोक चौधरी के दामाद शायान कुणाल भी लगातार चिराग पासवान से संपर्क कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर अशोक चौधरी ने कहा है कि अब उनकी बेटी की शादी हो गई है, अब उनके ससुराल वालों को तय करना है कि वह चुनाव लड़ेगी या नहीं। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।

वहीं, अशोक चौधरी के करीबी माने जाने वाले एक नेता ने बताया कि शांभवी को उम्मीदवार बनाने को लेकर बातचीत हो चुकी है। अशोक चौधरी कई दिनों से चिराग पासवान से संपर्क में थे। वैसे आधिकारिक तौर पर शांभवी को लोजपा(रा) का टिकट मिलने की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लोजपा के सूत्र ही बता रहे हैं कि सब कुछ तय है।

सूत्रों के अनुसार चिराग के बहनोई अरुण भारती के समस्तीपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं और अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी जमुई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल, चिराग पासवान खुद जमुई से सांसद हैं। लेकिन इस दफे उन्होंने अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

भाजपा से हुए गठबंधन में चिराग पासवान के हिस्से जो पांच सीटें आई हैं उनमें हाजीपुर के अलावा जमुई भी शामिल है। जमुई में शांभवी चौधरी चिराग पासवान की विरासत को संभालेंगी। बता दें कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं। नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच के रिश्ते जगजाहिर हैं।

अशोक चौधरी 2019 से ही अपने नेता के टारगेट पर निशाना लगाते रहे हैं। वे लंबे समय तक चिराग से संसदीय क्षेत्र जमुई के प्रभारी मंत्री रहे। उस दौरान अशोक चौधरी ने चिराग पासवान को परेशान करने की कोई कोशिश बाकी नहीं छोड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार जमुई में अशोक चौधरी के साथ-साथ एक और मंत्री सुमित सिंह की जोड़ी का पहला एजेंडा था चिराग पासवान को डैमेज करना।

लिहाजा चिराग की पार्टी को जमुई में तहस-नहस करने की पूरी कोशिश की गई। जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुमित सिंह निर्दलीय विधायक हैं और नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री बने हैं। अशोक चौधरी और सुमित सिंह की गहरी दोस्ती भी जगजाहिर है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावचुनाव आयोगनीतीश कुमारचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos