लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: भतीजा और चाचा में गठबंधन!, पशुपति पारस ने कहा- हाजीपुर से चिराग पासवान की जीत तय, सभी 40 सीट जीतेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2024 17:38 IST

Bihar LS polls 2024: चिराग पासवान की सीट हो या लोजपा(रामविलास) की कोई दूसरी सीट हो, हम सभी प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा, जदयू, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को समर्थन देंगे। हम लोग नीति और सिद्धांत से चलने वाले लोग हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी और विरोध को हम लोग सार्वजनिक नहीं करते हैं।

Bihar LS polls 2024: एनडीए के समर्थन में लौटकर आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री व रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि वो एनडीए के साथ हैं और गठबंधन के सभी उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं। भतीजे चिराग पासवान के समर्थन मामले में उन्होंने कहा कि वो एनडीए घटक दल के तौर पर चिराग पासवान का भी समर्थन करते हैं और जरूरत पड़ी तो हाजीपुर में चुनाव प्रचार भी करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चाहे चिराग पासवान की सीट हो या लोजपा(रामविलास) की कोई दूसरी सीट हो, हम सभी प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे।

पारस ने कहा कि वह भाजपा, जदयू, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग नीति और सिद्धांत से चलने वाले लोग हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी और विरोध को हम लोग सार्वजनिक नहीं करते हैं। हमारा लक्ष्य है देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने। पिछली बार हम 40 में 39 सीटें जीते थे, लेकिन इस बार हमारा लक्ष्य है कि 40 की 40 सीटों पर जीत हो।

चाहे चिराग पासवान की सीट हो, हाजीपुर की सीट हो या उनकी पांचों सीट हो, सब पर समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 400 सीटों का आंकड़ा इस बार निश्चत रूप से पार होगा। उन्होंने कहा कि वे और उनकी पार्टी एनडीए में हैं।

पूरी मजबूती के साथ नरेंद्र मोदी के चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने में एनडीए उम्मीदवारों को मदद करेंगे। भाजपा से गठबंधन तोड़ने और फिर एनडीए में वापस आने के फैसले पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जे पी नड्डा जी से हमने अपनी बात रखी कि हमारे पांच सांसद थे, लेकिन एक भी सीट नहीं मिली।

उन्होंने भी अपनी बात रखी तो सारे गिले शिकवे दूर हो गए। लोकसभा चुनाव के बाद अभी विधानसभा चुनाव में डेढ़ वर्ष का समय है। इस बीच हम 38 जिलों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी करेंगे। सभी 38 जिलों में मैं खुद जाने की कोशिश करूंगा। क्या पशुपति कुमार पारस और प्रिंस राज को राज्यसभा या किसी और पद का कोई आश्वासन मिला है?

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भविष्य के गर्भ में बातें हैं। समय आने दीजिए। मैं बार-बार कहता हूं कि व्यक्ति बलवान नहीं होता है, समय बलवान होता है। हमारा लक्ष्य है देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने और इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हाजीपुरबिहार लोकसभा चुनाव २०२४Pashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?