लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: 5 सीट पर 20 मई को मतदान, हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी सीट पर पड़ेंगे वोट, जानें समीकरण और 2019 में कौन रहा विजेता!

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2024 18:12 IST

Bihar Lok Sabha Elections PHASE-5: पांचवें चरण में हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान को अपने पिता रामविलास पासवान की तरह जीत हासिल करने की चुनौती है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections PHASE-5: महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं।Bihar Lok Sabha Elections PHASE-5: तेजस्वी ने अपने साथ सिर्फ मुकेश सहनी को चलने की इजाजत दे रखी है।Bihar Lok Sabha Elections PHASE-5: भाजपा की ओर से दिग्गज नेताओं की पूरी फौज उतरी हुई है।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में चार चरणों में 19 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद अब पांचवें चरण के लिए एनडीए और महागठबंधन की ओर से नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य में मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच है। बची हुई आधी सीटों को फतह करने के लिए कोई भी गठबंधन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। एनडीए ने इस बार राज्य की सभी 40 सीटें जीतने का टारगेट सेट किया है। इसको लेकर बिहार एनडीए के सभी दलों अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उधर, महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं।

चिराग पासवान को अपने पिता रामविलास पासवान की तरह जीत हासिल करने की चुनौती

तेजस्वी ने अपने साथ सिर्फ मुकेश सहनी को चलने की इजाजत दे रखी है। जबकि भाजपा की ओर से दिग्गज नेताओं की पूरी फौज उतरी हुई है। खुद पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लगातार दौरे लग रहे हैं। पांचवें चरण में हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान को अपने पिता रामविलास पासवान की तरह जीत हासिल करने की चुनौती है।

भाजपा ने राज भूषण निषाद को मैदान में उतारा

वहीं सारण में राजीव प्रताप रूडी के मुकाबले रोहिणी आचार्य को जोरदार टक्कर देनी है। लालू यादव अपनी बेटी को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। उधर, मुजफ्फरपुर में अजय निषाद अब कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वे पिछले दो चुनाव में भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे, अब उन्हें भी अपनी प्रतिष्ठा बचानी है। भाजपा ने यहां से राज भूषण निषाद को मैदान में उतारा है।

राजद के अर्जुन राय भी सीतामढ़ी से दूसरी बार सांसद बनने को मैदान में डटे हैं

इसी तरह मधुबनी में भाजपा के अशोक यादव को भी पिता हुकुमदेव नारायण यादव की तरह फिर से जीत हासिल करने की चुनौती है। यहां अली अशरफ फातमी राजद के उम्मीदवार हैं। जबकि सीतामढ़ी में जदयू ने सुनील कुमार पिंटू का टिकट काट कर देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजद के अर्जुन राय भी सीतामढ़ी से दूसरी बार सांसद बनने को मैदान में डटे हैं।

सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

इसबीच केन्द्रीय ग्रीह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के सिलसिले में आज पटना पहुंचे हैं। वह गुरुवार को सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके पहले पीएम मोदी ने दो दिवसीय बिहार दौरे से लौटे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं के लगातार बिहार दौरे पर विपक्ष हमलावर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा जताएंगे

तेजस्वी यादव का दावा है कि उन्होंने अकेले भाजपा को बिहार में फंसा दिया है। वहीं जदयू नेता परिमल कुमार का कहना है कि अभी तक तीन चरणों के चुनाव में एनडीए के पक्ष में लोगों ने विश्वास जताया है। बाकी बची सीटों पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा जताएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावहाजीपुरचिराग पासवानबिहार लोकसभा चुनाव २०२४सरनलालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले