लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी कानूनः जीतनराम मांझी की बहू दीपा ने कहा-'एगो बात कहें- ई अप्पन बेटवा के बता दीजिए', राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2021 18:04 IST

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किये जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी आमने सामने हो गई है. दीपा ने राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला है.

Open in App
ठळक मुद्दे शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है. बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है, कौन पहुंचा रहा है?दीपा लालू परिवार पर अक्सर हमला करते हुए देखी जाती हैं.

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर राजधानी पटना में एक शादी समारोह के दौरान पुलिस द्वारा बिना महिला सिपाही के छापेमारी किये जाने पर सियासत गर्मा गई है.

 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किये जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी आमने सामने हो गई है. दीपा ने राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला है. दीपा ने ट्वीट में लिखा है कि वाह “जंगलराज की महारानी जी” वाह, अब आप यह तो मान रहीं हैं ना कि सरकार शराबबंदी को लेकर बहुत सख़्त है, ई बात अप्पन बेटवा के बता दिजिए. वईसे एगो बात कहें? आपके राज में महिलाओं की क्या स्थिति थी थोड़ा उसका भी बखान कर दिजिए.

“गर्भवती महिलाओं को दिन दहाडे़ आपके लोग उठाकर ले जातें थे.” यहां बता दें कि राबड़ी देवी ने शादी में छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए ट्विट करते हुए कहा की बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है. यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है.

बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है, कौन पहुंचा रहा है? उसकी जांच और खोजबीन नहीं, लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है? उल्लेखनीय है कि दीपा लालू परिवार पर अक्सर हमला करते हुए देखी जाती हैं.

उनका एक पहले रोहिणी आचार्य फिर तेजस्वी यादव और अब राबड़ी देवी पर ठेठ अंदाज में हमला की हैं. यह विवाद इसलिए हुआ है क्योंकि पटना के शादी समारोह में पुलिस बगैर महिला पुलिसकर्मी के दुल्हन के रूम में घुस गई. पुलिस को इस बात का भी एहसास नहीं है कि दुल्हन के रूम में घुसकर एक-एक चीजों की बारीकी से जांच की.

टॅग्स :बिहारपटनाराबड़ी देवीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो