लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चढ़ा हंगामे की भेंट, 'अग्निपथ योजना' का विरोध, सदस्यों ने नही चलने दी कार्यवाही

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2022 18:19 IST

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र हंगामेदार रहा। अग्निपथ योजना के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन इस पूरे सत्र में छाया रहा।

Open in App

पटना: पांच दिनों तक चलने वाला बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र हंगामेदार साबित हुआ. अग्निपथ को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन के चलते सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ गई. सत्र के अंतिम गुरुवार को भी विपक्ष ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सदन में जोरदार प्रदर्शन किया. 

इस दौरान राजद के साथ खड़े वाम दलों ने अग्निपथ योजना पर सदन के अंदर चर्चा को लेकर लगातार प्रदर्शन किया तो वहीं कांग्रेस ने भी अग्नीपथ योजना के विरोध का झंडा बुलंद करते हुए हंगामा किया. विधान परिषद में भी यही स्थिती रही. 

विधानमंडल के दोनों सदनों में तमाम विपक्षी दलों का एजेंडा एक ही था। मोदी सरकार की तरफ से लागू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन होता रहा। एक तरफ जहां राजद और वामदल एक साथ खड़े दिखे तो वहीं कांग्रेस अपने बूते अकेले प्रदर्शन करती नजर आई। कारण कि कांग्रेस के पास कोई अलग से एजेंडा नहीं था, इसलिए वह भी राजद के पीछे-पीछे चलने को मजबूर हुई. 

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले जब विपक्षी दल पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहे थे, तो राजद के विधायक के एक तरफ खडे थे. वहीं कांग्रेस के विधायकों ने भी थोड़ी दूरी बनाते हुए अलग से प्रदर्शन किया, लेकिन मुद्दा एक ही था. वह केवल अग्निपथ. मांगी एक थी, लेकिन प्रदर्शन के लिए दोनों विपक्षी दल एकजुट नजर नहीं आए. सभी हाथों में तख्तियां और पोस्‍टर लेकर विरोध जता रहे थे. 

उधर, विधानपरिषद में भी इस कदर हंगामा हुआ कि सदन को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया।. इस दौरान हंगामा कर रहे राजद विधायकों को कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने खरी-खरी सुना दी. कार्यकारी सभापति ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि जिन्होंने रेलवे की संपत्ति जलाई उन्हें क्या माला पहनाई जाएगी? भारी हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दी गई.

टॅग्स :बिहार समाचारआरजेडीअग्निपथ स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप