लाइव न्यूज़ :

RJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2026 09:38 IST

Bihar Legislative Council Bye-Election: एक आधिकारिक अधिसूचना में, चुनाव आयोग के अवर सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दो जिलों में फैले इस निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Open in App

Bihar Legislative Council Bye-Election: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर होने वाले विधान परिषद (MLC) उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने युवा और सक्रिय नेता सोनू राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कौन हैं सोनू राय? 

सोनू राय केवल एक नया चेहरा नहीं हैं, बल्कि उनके पीछे एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि है:

पारिवारिक रिश्ता: सोनू राय, लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे पूर्व MLC लालदास राय के पुत्र हैं।पार्टी के लिए कामकाज का अनुभव: वह वर्तमान में RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं।

यही नहीं भोजपुर में उनकी अपनी राइस मिल है, जिसका उद्घाटन खुद लालू यादव ने किया था।

क्यों हो रहा है उपचुनाव?

यह सीट जेडीयू (JDU) के राधाचरण साह के विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थी। रिक्त हुई इस सीट पर अब चुनाव होना है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार :

अधिसूचना जारी होने की तारीख-  16 अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि- 23 अप्रैलमतदान-12 मई

मतगणना और परिणाम-14 मई

त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार भोजपुर-बक्सर की जंग आसान नहीं होने वाली है। मैदान में तीन मुख्य कोण बनते दिख रहे हैं:

1.  RJD: सोनू राय के जरिए अपनी पारंपरिक सीट और वोट बैंक बचाने की कोशिश।2.  NDA: अभी उम्मीदवार की घोषणा बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीट जेडीयू के खाते में जा सकती है।3.  जन सुराज: प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' ने भी इस चुनाव में उतरने का ऐलान कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

 सोनू राय पिछले विधानसभा चुनाव में बड़हरा सीट से दावेदार थे, लेकिन तब मौका नहीं मिल पाया था। अब MLC के जरिए पार्टी ने उन्हें इनाम दिया है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारतेजस्वी यादवउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती