लाइव न्यूज़ :

बिहार में कानून काम नहीं कर रहा?, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- कानून और सरकार से जादू की उम्मीद नहीं लगा सकते

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2025 17:54 IST

राज्यपाल ने मीडिया से कहा कि अगर आपको लगता है कि मामले में लोगों को बचाया जा रहा है तो ऐसे लोगों को एक्सपोज कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देपहले यह देखना चाहेंगे कि सरकार ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है? महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर उन्होंने केरल का उदाहरण दिया।महिला डॉक्टर की दहेज के कारण हत्या हो गई, मैं उनके परिवार से मिलने के लिए गया।

पटनाःबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दलित बच्ची के साथ घटित दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि कानून काम नहीं कर रहा है, वह गलत हैं। कानून और सरकार से जादू की उम्मीद नहीं लगा सकते हैं। कानून से ऊपर है नैतिकता। समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। ऐसे लोगों को समाज बहिष्कृत करना चाहिए, वह सुधर जाएंगे। राज्यपाल ने इसे अपना नजरिया बताया। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए 18 सख्त कानून हैं। अब और कितना सख्त  कानून बनाने की जरूरत है? समाज को समझना होगा कि वह ऐसे लोगों को किस नजरिए से देखते हैं। राज्यपाल ने मीडिया से कहा कि अगर आपको लगता है कि मामले में लोगों को बचाया जा रहा है तो ऐसे लोगों को एक्सपोज कीजिए।

मृत बच्ची के परिजनों से मिलने को लेकर राज्यपाल ने कहा कि वह पहले यह देखना चाहेंगे कि सरकार ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है? महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर उन्होंने केरल का उदाहरण दिया। राज्यपाल ने बताया कि वहां एक महिला डॉक्टर की दहेज के कारण हत्या हो गई, मैं उनके परिवार से मिलने के लिए गया।

अगले ही दिन सरकार ने हर जिले में एंटी डाउरी ऑफिसर नियुक्त कर दिया। इसी तरह वहां के सभी विश्वविद्यालय में डिग्री देने से पहले छात्रों से लिखित में लिया गया कि वह किसी भी महिला उत्पीड़न या दहेज मांगने के मामले में शामिल हुए तो उनकी डिग्री जब्त कर ली जाएगी। हर जिले में गांधीवादी लोगों ने अनशन किया। यह इसलिए हुआ क्योंकि समाज को अपनी जिम्मेदारी समझी।

टॅग्स :बिहारPoliceकेरलनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी