लाइव न्यूज़ :

मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थी वह बन गए, ललन सिंह ने आरसीपी पर साधा निशाना, मोदी ने जदयू अध्यक्ष पर किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2022 20:15 IST

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्णिया रैली में अपने भाषण में ललन सिंह को नया नेता बताया तो जदयू अध्यक्ष ने जुमलेबाज करार दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे2004 और 2019 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता क्या कर रहे थे?2005 में जब सरकार बनी तब सुशील मोदी को उप मुख्यमंत्री बनने की व्याकुलता थी।ललन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपीसी पर निशाना साधा है।

पटनाः बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद जदयू और भाजपा में जुबानी जंग लगातार जारी हैं। सीमांचल में अमित शाह की रैली के बाद भाजपा के द्वारा चलाये गये शब्दबाण के बाद जदयू ने पलटवार करना शुरू कर दिया है। अमित शाह ने पूर्णिया रैली में अपने भाषण में ललन सिंह को नया नेता बताया तो जदयू अध्यक्ष ने उन्हें जुमलेबाज करार दे दिया।

इन सबके बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपीसी पर निशाना साधा है। सुशील मोदी को जवाब देने के बहाने ललन सिंह ने कहा कि मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थी वह बन गए। दरअसल, ललन सिंह ने सुशील मोदी के एक बयान का जवाब दिया है।

सुशील मोदी ने ललन सिंह पर आरोप लगाया कि केंद्र में मंत्री नहीं बन पाने से नाराज ललन सिंह अमित शाह के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।  इसके जवाब में टि्वटर हैंडल पर ललन सिंह ने सुशील मोदी से 13 सवाल पूछे हैं।  इन्हीं सवालों के बीच ललन सिंह ने आरसीपी पर भी निशाना साधा है।

सफाई में उन्होंने लिखा है -मेरी व्याकुलता मंत्री बनने में नहीं बल्कि पार्टी को बचाने में थी, जिसके खिलाफ भाजपा खंड यंत्र रच रही थी। मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थी, उनको आप लोगों ने अपने साथ मिलाकर जदयू को खत्म करने का षड्यंत्र किया क्या यह सत्य नहीं है? ललन सिंह ने एक बार फिर आरसीपी सिंह पर भाजपा के साथ मिलकर जदयू के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री बनने के लिए आरसीपी ने पार्टी में रहते हुए भाजपा के साथ मिलकर जदयू को कमजोर किया। उन्होंने सुशील मोदी से पूछा कि एक बार वे भागलपुर से सांसद बने थे, तो बताएं कि वे किसकी कृपा से जीते थे? जदयू से गठबंधन से पहले भाजपा कितनी सीटों पर जीतती थी और गठबंधन के बाद कितनी?

2024 में पता चल जाएगा। आंसू बहाने के लायक भी नहीं रहिएगा। ललन ने कहा कि 2004 और 2019 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता क्या कर रहे थे? वो सबको पता है। इसके बावजूद जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि 2005 में जब सरकार बनी तब सुशील मोदी को उप मुख्यमंत्री बनने की व्याकुलता थी।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीBJPलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीSushil Kumar Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ