लाइव न्यूज़ :

पंचतत्व में विलीन हो गईं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, पटना के गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2024 14:52 IST

पटना में गंगा तट के गुलबी घाट पर दिन के 10.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी।

Open in App

पटना: महापर्व छठ के दिन गुरुवार को छठ गीतों से मशहूर लोक गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी गई। पटना में गंगा तट के गुलबी घाट पर दिन के 10.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर घर के सदस्यों के अलावा उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी घाट पर मौजूद रहे। शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गईं।

उनकी अंतिम यात्रा उनके राजेंद्र नगर आवास से निकली। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों ने उन्हें कंधा दिया। अंतिम यात्रा में भाजपा नेता रामकृपाल यादव सहित भाजपा, जदयू, राजद के कई नेता समेत हजारों लोग शामिल हुए। अंतिम विदाई के दौरान पूरा क्षेत्र 'शारदा सिन्हा अमर रहें', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, शारदा तेरा नाम रहेगा' और 'छठी मइया की जय' के नारे से गूंज उठा। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आंखों में आंसू थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

बता दें कि शारदा सिन्हा के निधन से करीब डेढ़ महीने पहले ही उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन हुआ था। इसे लेकर शारदा सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। पति का भी अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया था और पद्मश्री शारदा सिन्हा की भी अंतिम इच्छा यहीं पर पंचतत्व में विलीन होने की थी। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां छठ के पहले दिन मंगलवार को उनका निधन हो गया।

टॅग्स :शारदा सिन्हाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos