लाइव न्यूज़ :

बिहार: बाजार में मिडडे मील की बोरियां बेचने पर शिक्षक को निलंबित किए जाने को लेकर राज्य सरकार निशाने पर, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: August 13, 2021 08:07 IST

बिहार के कटिहार के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को निलंबित किए जाने पर विवाद गहरा गया है। शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे मिडडे मील की खाली बोरियां बेचते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कटिहार का मामला, एक वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिक शिक्षक को किया गया निलंबितशिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था, इसमें वे मिडडे मील की खाली बोरियों को सिर पर रख कर बेच रहे थे।इससे पहले सरकार की ओर से खाली मिडडे मील की बोरियों को बेचने के निर्देश भी स्कूलों को दिए गए थे।

पटना: बिहार के कटिहार जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को निलंबित किए जाने के मामले में राज्य सरकार का विरोध तेज हो गया है। शिक्षक को एक स्थानीय बाजार में जूट के बनी बोरियां बेचने को लेकर निलंबित किया गया है। ऐसे में सरकार के कदम की आलोचना हो रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार निलंबित किए गए शिक्षक मोहम्मद तमिजुद्दीन कटिहार में कडवा ब्लॉक के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में संविदा पर शिक्षक सहित प्रधानाध्यापक थे। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे बाजार में अपने सिर पर बोरियां रखकर बेचते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर पंचायती राज विभाग की ओर से 8 अगस्त को उनके निलंबन का पत्र जारी किया गया था। 

राज्य सरकार ने पहले जारी किए थे बोरियों को बेचने के आदेश

दिलचस्प ये भी है कि राज्य सरकार के एक आदेश के अनुसार स्कूलों को सभी वैसी बोरियां बेचने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें मिडडे मील के लिए अनाज रख कर सप्लाई किया जाता है। स्कूलों को कहा गया है कि वे 2014-15 और 2015-16 के वित्तीय वर्ष के ऐसे सभी झोले बेच दें।

मिडडे मील स्कीम के डायरेक्टर सतीश चंद्र झा की ओर से 22 जुलाई को ये पत्र जारी किया गया था। इसमें सभी बोरियों को 10 रुपये पर बेचने को कहा गया था। साथ ही इसके लिए स्कूलों को अलग से रिकॉर्ड रखने को भी कहा गया।    

बहरहाल, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक के निलंबन को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा ने 'तुगलकी फरमान' बताया है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार हर दूसरी चीज के लिए शिक्षकों को जिम्मेदार ठहरा रही है। हमने पहले ही ये मांग रखी थी कि शिक्षकों को अध्यापन से इतर दूसरे कार्यों से मुक्त रखा जाए। विभाग को शिक्षक को निलंबित करने के बजाय कारण बताओ नोटिस जारी करना चाहिए था।'

शिक्षक करेंगे निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन

मोहम्मद तमिजुद्दीन के निलंबन के खिलाफ कई प्राथमिक शिक्षक संघों ने धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कई शिक्षक संघ 13 अगस्त को अपने ब्लॉक के मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 16 अगस्त को जिला मुख्यालयों में भी प्रदर्शन की योजना है।

इस बीच कटिहार के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) देवबिंद कुमार सिंह ने कहा कि तमिजुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई विभागीय आदेश को नहीं मानने और शिक्षकों सहित शिक्षा विभाग और राज्य की छवि को खराब करने को लेकर किया गया है।

उन्होंने कहा, स्कूलों को खाली बोरियों को बेचने और इससे मिले पैसों को स्कूल के फंड में डालने को कहा गया था। हालांकि, जिस तरह से वे बोरियां बेच रहे थे वह शिक्षकों के आचरण संहिता के खिलाफ था। उन्होंने अपने सिर पर बोरियां रखते हुए और एक कार्ड हाथ में रखकर नुक्कड़ नाटक करते हुए बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए उनका निलंबन पत्र भेजा गया है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

 

टॅग्स :बिहारमिड डे मीलबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos