लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2026 15:01 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चूकि एक अणे मार्ग आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास है तो नीतीश कुमार को इस्तीफा देने के बाद तुरंत बाद इस आवास को खाली करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअब 7 सर्कुलर रोड ही नीतीश कुमार का नया ठिकाना होगा।ट्रैक्टर और ठेला के जरिए पहुंचाया जा रहा है। 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की तैयारी में जुट गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले ही मुख्यमंत्री आवास को खाली करने का काम शुरू कर दिया है। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से नीतीश कुमार के सामान को 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में शिफ्ट किया जाने लगा है। अब 7 सर्कुलर रोड ही नीतीश कुमार का नया ठिकाना होगा।

मुख्यमंत्री आवास से नीतीश कुमार के सामान को ट्रैक्टर और ठेला के जरिए वहां पहुंचाया जा रहा है। 1 अणे मार्ग से धीरे-धीरे फर्नीचर व अन्य जरूरी चीजें 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चूकि एक अणे मार्ग आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास है तो नीतीश कुमार को इस्तीफा देने के बाद तुरंत बाद इस आवास को खाली करना होगा।

बता दें कि 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। हालांकि 2014 में 6 महीने के लिए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और तब भी वो 7 सर्कुलर रोड में ही रहे थे। वहीं अब 19 साल बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ठिकाना बदल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक बार फिर 7 सर्कुलर रोड रहेंगे।

बता दें कि 7 सर्कुलर रोड का इस्तेमाल सिर्फ मुख्यमंत्री कार्यालय के तौर पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद की देखरेख में ही बंगले में बदलाव करवाया है। 2014 में लोकसभा चुनाव में जब हार हुई थी, तब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। उस वक्त जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में रह रहे थे। लेकिन एक बार फिर वे मुख्यमंत्री बने और 1 अणे मार्ग में शिफ्ट हुए। उल्लेखनीय है कि 7 सर्कुलर रोड पटना के वीआईपी और हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। यहां चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं और एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मी मौजूद होते हैं। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, पुलिस और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती है।

आवास में आने वाले लोगों के लिए अलग चेकिंग गेट हैं। नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के लिए सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी। परिसर का हर कोना निगरानी में रहेगा। इसके साथ ही यह बंगला बड़ा और शानदार है। मुख्य भवन के सामने और पीछे लॉन फैला हुआ है। लॉन के बीच तालाब जैसा स्थान है, जहां छठ पूजा के समय अर्घ्य दिया जाता है।

बंगले के चारों ओर पेड़-पौधे और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है। अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया भी मौजूद है। नीतीश कुमार को सादगी और हरियाली पसंद है। इसलिए यह परिसर उनके जीवन शैली के अनुरूप है। दरअसल, पटना का 1 अणे मार्ग बिहार की सत्ता का सेंटर प्वाइंट माना जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 20 सालों तक यही रहकर सत्ता चलाए।

लेकिन अब उनका ठिकाना बदलने वाला है। गौर करने वाली बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार अब लालू यादव के पड़ोसी बन जायेंगे। राबड़ी आवास और 7 सर्कुलर रोड के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले चुके हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद जो नए मुख्यमंत्री होंगे वो 1 अणे मार्ग में शिफ्ट होंगे। बताया जाता है कि नीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव रहा है, चाहे वह उनकी राजनीतिक शुरुआत हो या योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखना।

टॅग्स :बिहारBJPनीतीश कुमारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?