लाइव न्यूज़ :

बिहार: जगदानंद सिंह राजद को कर सकते हैं नमस्कार, शिवचन्द्र राम बन सकते हैं नये प्रदेश प्रमुख

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2022 21:04 IST

भारी नाराजगी के बीच राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी को नमस्ते कह सकते हैं। कहा जा रहा है कि लालू यादव ने उन्हें मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वो पद और पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजगदानंद सिंह राजद प्रमुख का पद छोड़ने के साथ-साथ पार्टी को भी अलविदा कह सकते हैंबताया जा रहा है कि राजद प्रमुख लालू यादव भी अब जगदानंद सिंह को मनाने के मूड में नही हैंवहीं चर्चा के मुताबिक राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शिवचंद्र राम का नाम सामने आ रहा है

पटना: बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पद छोड़ने के साथ-साथ पार्टी को भी अलविदा कह सकते हैं। चर्चा है कि उन्होंने अब हर हाल में पार्टी को बाय-बाय कहने का मन बना लिया है। शायद यही कारण है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी अब जगदानंद सिंह को मनाने के मूड में नही हैं।

इन सभी घटनाक्रम के बीच नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए शिवचंद्र राम का नाम सामने आ रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। राजद सूत्रों की मानें तो बिहार के पूर्व मंत्री व राजद नेता शिवचंद्र राम को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

उनके नाम की चर्चा तब शुरू हुई जब लालू प्रसाद यादव ने सिंगापुर रवाना होने से पहले उन्हें मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था। जहां मीसा भारती के घर पर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान लालू यादव ने उन्हें प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने को कहा है।

ऐसे में लालू की पसंद पर अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है। अब यह तय हो गया है कि शिवचंद्र राम को जगदानंद सिंह की जगह बिहार राजद का कमान सौंपा जायेगा। ऐसी चर्चा है कि पार्टी की ओर से शिवचंद्र राम को राजद प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र कभी भी जारी किया जा सकता है।

मालूम हो कि वर्तमान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पद से इस्तीफा देने की बात लालू यादव से कह चुके हैं। वे दिल्ली में आयोजित हुए पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल नहीं हुए थे। जगदानंद सिंह पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे हैं। यही कारण है कि वो न तो पार्टी दफ्तर आते हैं और न ही दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद से ही जगदानंद सिंह लालू यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से नाराज हैं। उनको मनाने की काफी कोशिश हुई, लेकिन वो नहीं माने। बता दें कि शिवचंद्र राम बिहार में पिछड़ी जाति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह बिहार के पूर्व खेल मंत्री रह चुके हैं। दलित समाज से आने वाले शिवचंद्र राम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं। लालू परिवार के भरोसेमंद होने के कारण उनको पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

टॅग्स :Jagdanand Singhलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?