लाइव न्यूज़ :

बिहार में क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए आप्रवासी मजदूरों को नहीं भा रहा है भजन, मांग है- 'लॉलीपॉप गाना और छलकता हमरो...'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2020 14:00 IST

सीवान की एक महिला शिक्षक ने इसको लेकर शिक्षक संघ से शिकायत की है. कहा क्वॉरंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर भोजपुरी के अश्लील गाने की डिमांड कर रहे हैं. ऐसे में काम करना वहां पर मुश्किल हो रहा है. संघ ने कहा कि क्वॉरंटाइन सेंटर से महिला शिक्षकों की ड्यूटी हटाई जाए या महिला को सुरक्षा दी जाए.

Open in App
ठळक मुद्देआप्रवासी मजदूरों के तरह-तरह के फरमाईश को सुनकर सरकार भी परेशानी में पड़ गई हैलॉकडाउन में फंसे बिहारी प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों से रोज लाया जा रहा है.

पटना: बिहार में क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गये आप्रवासी मजदूरों के तरह-तरह के फरमाईश को सुनकर सरकार भी परेशानी में पड़ गई है. उनके लिए किए गए खाने और रहने के इंतजाम के अलावे अब उनके मनोरंजन के लिए भी राज्य सरकार को परेशान होना पड़ रहा है. 

ऐसे में सरकार ने उनके लिए वंदे मातरम और भजन सुनने  की वयवस्था कर दी है. लेकिन इससे उनका मन नही भर रहा है. आप्रवासी मजदूर भजन के बदले लॉलीपॉप गाना और छलकता हमरो जवनिया ए राजा जैसे जाने की फरमाईश स्कूलों में तैनात महिला संगीत शिक्षक से डिमांड कर रहे है. यही नहीं इस तरह के गाना नहीं गाने पर महिला शिक्षकों को गाली भी दे रहे है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवान की एक महिला शिक्षक ने इसको लेकर शिक्षक संघ से शिकायत की है. कहा क्वॉरंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर भोजपुरी के अश्लील गाने की डिमांड कर रहे हैं. ऐसे में काम करना वहां पर मुश्किल हो रहा है. संघ ने कहा कि क्वॉरंटाइन सेंटर से महिला शिक्षकों की ड्यूटी हटाई जाए या महिला को सुरक्षा दी जाए. दरअसल, क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के मनोरंजन के लिए भजन, गाने का कार्यक्रम किया जा रहा है. जिससे प्रवासी मजदूरों का तनाव कम हो सके. ऐसे में बिहार के संगीत शिक्षकों को भी ड्यूटी में लगाया गया है. लेकिन प्रवासी मजदूर इस तरह का डिमांड कर रहे है कि ड्यूटी करने वाली महिला शिक्षक परेशान हो गई हैं. यहां बता दें कि लॉकडाउन में फंसे बिहारी प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों से रोज लाया जा रहा है.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि राज्य में स्पेशल ट्रेनों की जरिए प्रवासियों की वापसी दौर जारी है. एक जून को देश में श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुरू की गई थी. पहली ट्रेन 2 जून को जयपुर से दानापुर आई थी. तब से लेकर 25 मई तक कुल 1029 श्रमिक स्पेशल ट्रेन आ चुकी है. जिसके जरिए 15.36 लाख प्रवासी बिहार आ चुके हैं. हालांकि इसमें से बड़ी संख्या में आप्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. क्वॉरंटाइन सेंटर पर लगातार सैंपल लेकर जांच करने का काम तेजी से किया जा रहा है. 3 मई के बाद से दिल्ली से 411, महाराष्ट्र से 403, गुजरात से 278, हरियाणा से 148, राजस्थान से 95, उत्तर प्रदेश से 89, तेलंगना से 81 प्रवासियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ