लाइव न्यूज़ :

बिहार में अवैध बालू खनन जारी, पांच अधिकारी नपे, सरकार ने दो जिलों के एसपी सहित पांच अधिकारियों को हटाया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2021 20:29 IST

बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी के साथ-साथ दो अन्य जिलों के डीटीओ को भी हटा दिया है. सरकार ने एक एसडीओ का भी तबादला किया है.

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुर और औरंगबाद के एसपी समेत पांच अफसरों को हटा दिया गया है.दोनों जिलों के एसपी को बिहार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है. एक एसडीओ और 2 जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी हटाया गया है.

पटनाः बिहार में अवैध बालू खनन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए नीतीश सरकार ने पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारियों को चलता कर दिया है.

बालू माफियाओं से मिलीभगत के चलते सरकार ने दो जिलों के एसपी के साथ-साथ दो अन्य जिलों के डीटीओ को भी हटा दिया है. सरकार ने एक एसडीओ का भी तबादला किया है. अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. भोजपुर और औरंगबाद के एसपी समेत पांच अफसरों को हटा दिया गया है.

दोनों जिलों के एसपी को बिहार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है. वहीं एक एसडीओ और 2 जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी हटाया गया है. भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है.

इन दोनों के स्थानांतरण के बाद तत्काल प्रभार की आंतरिक व्यवस्था के लिए डीजीपी को प्राधिकृत किया गया है. बता दें कि सिर्फ तीन महीना पहले ही भोजपुर में एसपी राकेश कुमार दुबे को पदस्थापित किया गया था. 6 अप्रैल को सरकार ने राज्य के 3 आईपीएस अफसरों का तबादला किया था.

जिसमें बिहार कैडर के नए आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार दूबे को भोजपुर पुलिस का कमान सौंपा गया था. काफी तेजतर्रार और जाने माने अधिकारी राकेश कुमार दूबे पहली बार किसी जिले के एसपी बनाये गए थे. इससे पहले राकेश दूबे बिहार के राज्यपाल के एडीसी थे. वहीं एक एसडीओ और 2 जिला परिवहन पदाधिकारियों को भी हटाया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. डेहरी अनुमंडल के एसडीओ सुनील कुमार सिंह को पद से हटाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग किया गया है. वहीं औरंगाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा को भी पद से हटाया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है, जबकि पटना के डीटीओ पुरुषोत्तम को भी हटा दिया गया है. उन्हें भी सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है. बताया जा रहा है कि बालू के अवैध खनन-परिवहन में विभागीय मिलीभगत के आरोप में इन पांचों अधिकारियों को हटाया गया है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?