लाइव न्यूज़ :

Bihar IAS Transfer: केंद्र सरकार में सेवा देंगे 1993 बैच के आईएएस संदीप पौंड्रिक, झारखंड और मध्य प्रदेश के बाद बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 11:05 IST

Bihar IAS Transfer: वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी, मजिस्ट्रेट (गया) त्यागराजन एस एम को मगध डिविजन के आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमगध डिविजन के आयुक्त मयंक वरवड रवि की जगह लेंगे।पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है।

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में तैनात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया या उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के आयुक्त और 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) कुमार रवि को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मगध डिविजन के आयुक्त मयंक वरवड रवि की जगह लेंगे।

वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी, मजिस्ट्रेट (गया) त्यागराजन एस एम को मगध डिविजन के आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को अगली व्यवस्था तक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधिसूचना के अनुसार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (डीईएफसीसी) सचिव बंदना प्रेयसी को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने बिहार कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है।

मध्य प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों के तबादले कर दिये। झारखंड सरकार ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के करीब 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

टॅग्स :IASनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos