लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब कांड को लेकर चिराग ने बिहार में राष्ट्रपति शासन और सीबीआई जांच की मांग की, नीतीश कुमार को ठहराया जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2022 15:00 IST

चिराग पासवान ने कहा कि जहरीली शराब के कारण एक के बाद एक मौत से राज्य में हत्याओं की एक शृंखला शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं अपने प्रदेश बिहार को बचाने की गुहार लेकर इस सदन में आया हूंः चिराग पासवानचिराग ने कहा कि सरकार एवं राज्य का प्रशासनिक तंत्र इस घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। चिराग ने बिहार जहरीली शराब कांड की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की। 

नयी दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने संसद में बिहार में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौतों का मामला उठाते हुए सीएम नीतीश कुमार को घेरा। चिराग ने नीतीश कुमार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र सरकार से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने और सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

'मैं अपने प्रदेश बिहार को बचाने की गुहार लेकर इस सदन में आया हूं'

लोकसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए चिराग पासवान ने कहा, ‘‘मैं अपने प्रदेश बिहार को बचाने की गुहार लेकर इस सदन में आया हूं। जहरीली शराब के कारण एक के बाद एक मौत से राज्य में हत्याओं की एक श्रृंखला शुरू हो गई है।’’ उन्होंने राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

शराबबंदी के बावजूद हर जगह शराब की बिक्री की जा रही हैः चिराग

चिराग ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, सरकार एवं राज्य का प्रशासनिक तंत्र इस घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक समाचार चैनल के स्टिंग आपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सभी को इस बात की जानकारी है कि शराबबंदी के बावजूद किस प्रकार से हर जगह शराब की बिक्री की जा रही है।

केंद्र सरकार इस मामले में स्वत: संज्ञान लेः चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद ने कहा, ‘‘लेकिन इसके बावजूद राज्य में महागठबंधन के नेता इस विषय पर खामोश हैं क्योंकि इसमें उनकी संलिप्तता है।’’ जमुई के सांसद ने कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार इस मामले में स्वत: संज्ञान ले और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए।’’ उन्होंने इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील