बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर, एक की मौत
By भाषा | Published: May 7, 2020 05:43 AM2020-05-07T05:43:23+5:302020-05-07T05:43:23+5:30
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो होमगार्ड जवानों को टक्कर मार दी जिससे एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस उपाधीक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि मारे गए जवान का नाम ओम प्रकाश पांडेय (31) है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी जवान प्रेम भूषण तिवारी (52) को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रकाश ने कहा कि दोनों पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के निवासी थे और पटना से अपने घर से लौट रहे थे। वहां उन्हें यातायात नियंत्रण के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही थी।