लाइव न्यूज़ :

बिहार में भारी बारिशः उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का आवास जलमग्न, तैरता मिला शराब का रैपर, सियासत तेज, विधानसभा परिसर में जलजमाव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2021 18:31 IST

पटना में भारी बारिश के कारण बिहार विधानसभा परिसर और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के मुताबिक पटना में शुक्रवार से 145 मिलीमीटर बारिश हुई है.विभाग ने बताया कि सुबह में गरज के साथ बारिश हो रही थी.विधानसभा भवन के चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा था.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश की वजह से पटना के कई इलाकों में भारी जल जमाव हो गया है.

महज कुछ घंटों में शहर में 145 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे नाले उफना गए हैं. घरों में पानी घुस गया है. आम लोग के घर तो दूर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास के अंदर भी पानी भर गया है. बंगले में पानी भर जाने से शराब का रैपर तैरते देखे जाने से सियासत गर्मा गई है. उधर, वीआइपी इलाकों में अवस्थित सरकारी बंगले में घुटने तक पानी भर गया है.

बिहार विधान मंडल व मंत्रियों का आवास जलमग्न

बिहार विधान मंडल व मंत्रियों का आवास जलमग्न हो गया. कई इलाकों में जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आम जनता के अलावा कई मंत्रियों के सरकारी आवास में भी बारिश का पानी जमा हो गया. कई राजनेताओं के आवास में जलजमाव हो गया है. वहीं, मानसून की सबसे तेज बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है.

कहीं मेन होल खुले हैं तो कहीं घुटने तक पानी भर आया है. स्थिति ऐसी है कि उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवासीय परिसर में सिर्फ पानी ही दिख रहा है. इन सब के बीच रेणु देवी के सरकारी आवास में 8 पीएम शराब की बोतल का रैपर-डब्बा तैरते हुए दिखा. उप मुख्यमंत्री के आवास में शराब की बोतल का रैपर तैरने का वीडियो सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चा शुरू है.

उप मुख्यमंत्री के आवास में शराब की बोतल कहां से तैर रही है?

चर्चा यह है कि जब बिहार में करीब पांच सालों से शराब बंद तो फिर यह रैपर कहां से तैर रहा है? रैपर की तस्वीर देखने में एकदम नया लग रहा है. वहीं, उप मुख्यमंत्री रेणू देवी के सरकारी आवास में शराब की बोतल का रैपर मिलने पर राजद ने बड़ा हमला बोला है. राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पूछा है कि उप मुख्यमंत्री के आवास में शराब की बोतल कहां से तैर रही है? जबकि बिहार में तो शराबबंदी है.

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के घर में शराब की बोतल तैर रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा. इसबीच, मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार में बारिश की तीव्रता थोड़ी अधिक रही. अगले 24 घंटे में उत्तर पूर्व बिहार पर इसका ज्यादा असर देखा जाएगा.

अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश

सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और किशनगंज में अगले दो दिनों में यानि 26 और 27 को कई जगहों पर वज्रपात व बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी के बावजूद स्थानीय प्रभावों से अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी हुई है.

वातावरण में काफी नमी है और पिछले दिनों तापमान में हुई बढ़ोतरी की वजह से जगह-जगह गरज वाले बादल बने हैं. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति को देखते हुए बिहार में अगले दो से तीन दिन वज्रपात और बारिश की स्थिति बनी रहेगी.

टॅग्स :बिहारमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमपटनाआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू