लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की सिफारिश की

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2020 12:10 IST

बिहार सरकार ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। इससे पहले आज सुबह ही सुशांत के पिता ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बात भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कीनीतीश कुमार और सुशांत के पिता के बीच बातचीत के बाद फैसला

बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। ये जानकारी जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह की ओर से दी गई। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार सुबह ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की थी और सीबीआई जांच की मांग की थी।

मुंबई पुलिस की इस मामले में जांच पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वहीं, पिता केके सिंह के एफआईआर के बाद जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ मुंबई पुलिस के बर्ताव को देखते हुए भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

नीतीश कुमार से पिता ने की बात

सुशांत के पिता ने मंगलवार सुबह नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग रखते हुए बात की थी। इससे पहले सोमवार को पिता ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये भी कहा था कि उन्होंने फरवरी में ही बांद्रा पुलिस को बताया था कि उनके बेटे की जान खतरे में है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दूसरी ओर लोकजनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार को आज पत्र लिखकर सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने नीतीश कुमार से अपील की थी कि बिहार पुलिस के साथ मुंबई में हो रहे है बर्ताव पर वे पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बात करें।

वहीं, सोमवार को सुशांत के पिता ने एक वीडियो में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने फरवरी में ही मुंबई पुलिस को बता दिया था कि मेरे बेटे सुशांत की जान को खतरा है, लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 14 जून को जब मेरे बेटे की मौत हुई, तो मैंने उनसे नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया, लेकिन 40 दिन बाद भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा तो मैंने यहां पटना में एक थाने में शिकायत दर्ज कराई।' 

बिहार विधानसभा में भी उठा था मुद्दा

ये मुद्दा बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भी सोमवार को गूंजा जहां नेताओं ने अभिनेता के मौत की सीबीआई जांच की मांग की। बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने सबसे पहले यह मांग की। बबलू दिवंगत अभिनेता के रिश्तेदार भी हैं। 

बबलू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माध्यम से राज्य सरकार से अनुरोध किया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए। इस पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यह मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की मांग का समर्थन किया और जोर दिया कि राजद पहली पार्टी थी, जिसने ऐसी मांग की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारनीतीश कुमारसीबीआईपटनामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया