लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया में घर में सो रहे चार लोगों की दम घुटने से मौत, ठंड से बचने के लिए जला रहे थे बोरसी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2022 14:03 IST

बिहार के गया में एक मां समेत तीन बच्चों की मौत घर में सोते समय हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच परिवार बोरसी जलाकर सो रहा था और कमरा बंंद था।

Open in App
ठळक मुद्देगया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मालती गांव की घटना, मां समेत तीन बच्चों की मौत।कड़ाके की ठंड की वजह से परिवार बोरसी जलाकर सोया था और कमरा पूरी तरह बंद था।

पटना: बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मोहडा प्रखंड की दरियापुर पंचायत के मालती गांव में बोरसी के धुएं से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को तब मिली जब घर का दरवाजा सुबह 10 बजे तक नहीं खुला. 

इसके बाद पड़ोस के लोगों को शक हुआ और ग्रामीणों ने जानकारी थाने को दी. घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. 

मां समेत तीन बच्चों की मौत

बताया जाता है कि घर का मालिक दिल्ली रहकर टाइल्स का काम करता है. यहां घर पर मालिक की मां पत्नी और 3 बच्चे रहते हैं. गुरुवार की शाम को पवन की मां विमला देवी पड़ोस के घर में एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने गई थी. पवन की पत्नी विभा देवी, 7 वर्षीय बच्ची सिमरन कुमारी 5 वर्षीय बेटा आर्यन कुमार और तीन वर्षीय अंशिका कुमारी घर में सोए हुए थे. 

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ये लोग अपने बेड के नीचे बोरसी जलाकर सो गए. कुछ देर में बोरसी के धुआं से पूरा घर भर गया था. ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खोला तो महिला बेड के नीचे गिरी हुई थी और तीनों बच्चे बिस्तर पर ही दम तोड़ चुके थे. 

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए गया ले गई. परिवार में मातम और गांव में कोहराम मचा हुआ है. एक साथ एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से पूरा गांव सदमे में है.

टॅग्स :बिहार समाचारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब