लाइव न्यूज़ :

बिहार: सांप्रदायिक तनाव के बीच बिहारशरीफ में ताजा हिंसा में एक शख्स की मौत, पुलिस ने 50 से ज्यादा को किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2023 09:56 IST

नालंदा के बिहारशरीफ में शनिवार शाम फिर से हिंसा भड़क गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने रात में कई जगहों पर छापेमारी की और 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहतास और नालंदा जिले में एक बार फिर हिंसा की खबरें, शनिवार शाम भड़की हिंसा।ताजा हिंसा में नालंदा के बिहारशरीफ में एक शख्स की मौत हो गई, कई लोग घायल।पुलिस के अनुसार पिछली रात ताजा हिंसा के बाद छापेमारी में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहारशरीफ/सासाराम: बिहार में रामनवमी के दौरान शुरू हुए सांप्रदायिक तनाव के बीच शनिवार को रोहतास और नालंदा जिले में एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार पिछली रात ताजा हिंसा में नालंदा के बिहारशरीफ में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह झड़प दो गुटों के बीच शनिवार शाम शुरू हुई। दूसरी ओर रोहतास जिले के सासाराम में एक धमाके में छह लोग घायल हो गए।

बिहारशरीफ में 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

बिहारशरीफ एक एसपी अशोक मेहता ने बताया कि हिंसा में जान गंवाने वाले शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पिछली रात ताजा हिंसा के बाद की गई छापेमारी में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब तक 8 एफआईआर इस मामले में दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में और अतिरिक्त बल लगाया जाएगा।

वहीं, नालंदा के डीएम शशांक शुभांकर ने बताया कि ताजा हिंसा बिहारशरीफ में पिछली रात दो से तीन जगहों पर हुई और अब स्थिति शांतिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि धारा-144 लगाई गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 80 से ज्यादा शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है।

रामनवमी उत्सव के दौरान भड़की थी हिंसा

सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी उत्सव के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी। इस दौरान कई वाहनों, घरों और दुकानों को आग लगा दी गई और कई लोग घायल हो गए थे। सासाराम में उपद्रव जो पहली बार रामनवमी के दिन शाम को भड़का था, शुक्रवार दोपहर फिर से शुरू होने के बाद जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाने का आदेश दिया था।

इन सबके बीच फिलहाल बिहार में मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सासाराम का अपना दौरा रद्द कर दिया है जहां पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है। शाह के सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती मनाने के लिए आयोजित समारोह के रद्द होने के लिए चौधरी ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया था।

टॅग्स :बिहार समाचारअमित शाहनीतीश कुमारसांप्रदायिक तनावराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’