लाइव न्यूज़ :

'अफसर और ठेकेदार रात 10 बजे के बाद पीते हैं शराब', बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने दी सलाह- आप भी ऐसे पीया करो

By आजाद खान | Updated: December 16, 2021 14:56 IST

शराब को लेकर अपने ताजा बयान से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शराब पर बयान दिया है। उन्होंने बिहार के लोगों को शराब रात 10 बजे के बाद पीने की सलाह दी है। राज्य में नकली शराब का भी गोरख धंधो खूब फल फूल रहा है।

भारत: बिहार में शाराब की पाबंदी को लेकर पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बयान देकर हलचल मचा दिया है। जीतन राम मांझी बुधवार को बगहा में अपनी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने आए थे। वहां उन्होंने शराब पीने वालों को रात के 10 बजे के बाद शराब पीने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीनी है तो पिओ लेकिन बाहर नहीं अपने घर में पीओ। बता दें कि राज्य में शराब को बेचना और उसका सेवन करना, दोनों पर ही बिहार सरकार द्वारा पाबंदी लगाई गई है। ऐसे वहां छिपछिपाकर और नकली शराब का भी धंधा खूब फल फूल रहा है।

क्या कहा बिहार के पूर्व सीएम ने

शराब पीने पर बयान देते हुए बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा,  “शराब पीजिए, लेकिन रात दस बजे के बाद ऐसा करें। यह ओपन सिक्रेट है कि जो बड़े और धनवान लोग हैं, जो ठेकेदार, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और न्यायपालिका से जुड़े बड़े लोग हैं, वे भी रात 10 बजे के बाद शराब पीते हैं, लेकिन दुनिया उनके बारे में नहीं जान पाती है।” इस पर उन्होंने सलाह देते हुए आगे कहा, “सीमित मात्रा में पीओ जैसे बड़े लोग पीते हैं। तुम पीकर चौराहे पर घूमने लगते हो इसलिए पकड़ लिए जाते हो। बड़े लोगों से सीखो और पीकर सो जाओ।”  मांझी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि आजकल जो 250 एमएल, 100 एमएल और 50 एमएल पीता है, उसको भी पुलिस पकड़कर जेल भेज देती है। 

ऐसे फैल रहे हैं अवैध शराब का गोरख धंधा

बिहार में शराब पर पाबंदी के बाद शराब के गोरख धंधो में काफी इजाफा हुआ है। राज्य में नकली शराब का भी धंधा खूब धड़ेले से चल रहा है। बता दें कि दिवाली से एक दिन पहले से शुरू होकर अब तक वहां जहरीली शराब पीने से करीब तीस से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं विपक्ष इस मामले को प्रशासन की मिली-भगत बता रहा है। 

टॅग्स :भारतबिहारजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना