लाइव न्यूज़ :

बिहार: मिट्टी की दीवार गिरने से पिता-पुत्र की मौत, मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2022 16:43 IST

आनंद कुमार अपने बेटे विपिन कुमार को विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच अचानक इनके ही घर की मिट्टी की दीवार पिता पुत्र के ऊपर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर पिता-पुत्र को बाहर निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देमिट्टी की दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी।दीवार गिरने के बाद दोनों उसके मलबे में दब गये, जिससे मौत हो गई।

पटना:बिहार में अरवल जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में आज सुबह दीवार गिरने से पिता-पुत्र की दीवार दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के मलबे में दबने के बाद कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोगों ने जुटकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मिट्टी की दीवार गिरने से पिता पुत्र उसके नीचे दब गए। मृतकों में पिता आनंद, 35 वर्ष और पुत्र विपिन कुमार, 10 वर्ष शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता आनंद कुमार अपने बेटे विपिन कुमार को विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच अचानक इनके ही घर की मिट्टी की दीवार पिता पुत्र के ऊपर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर पिता-पुत्र को बाहर निकाला। बेहोश हालत में जख्मी पिता को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि आनंद ने इलाज के क्रम में भी दम तोड़ दिया। 

बताया जाता है कि मिट्टी की दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। दीवार गिरने के बाद दोनों उसके मलबे में दब गये, जिससे मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

घटनास्थल पर रामपुर चौरम थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। उधर सदर अस्पताल अरवल में पुलिस इंस्पेक्टर अजय सिंह ने घटना की जानकारी प्राप्त की और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल में भेजा। ग्रामीणों ने परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब