लाइव न्यूज़ :

शराब पीने की कला अमीर लोगों से सीखें, जो नशा के बाद हंगामा नहीं करते और चुपचाप सो जाते हैं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गरीबों को दी सलाह

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2022 16:38 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक शराबी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बारे में मीडिया में आई खबरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अनर्थ हो रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसांस की जांच के बाद उस व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।सीमित मात्रा में शराब के फायदे बताने वाले अखबार के लेखों का भी हवाला दिया।बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को राज्य के गरीबों को सलाह दी कि वे शराब पीने की कला अमीर लोगों से सीखें, जो नशा के बाद हंगामा नहीं करते और चुपचाप सो जाते हैं। बिहार में शराबबंदी लागू है। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में भागीदार है।

 

मांझी ने बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। मांझी ने एक शराबी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बारे में मीडिया में आई खबरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अनर्थ हो रहा है।’’ मामले में एक व्यक्ति काम के बाद शराब पीकर सड़क किनारे बैठकर हंगामा कर रहा था तभी पुलिस वहां पहुंच जाती है। सांस की जांच के बाद उस व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।

मांझी ने कहा कि एक या दो पैग लेने में ‘‘कुछ भी गलत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बड़े साहबों का अनुकरण करना चाहिए जो चुपचाप रात में कुछ घूंट का आनंद लेते हैं और सो जाते हैं। इसलिए, कभी पकड़े नहीं जाते।’’ मांझी ने चिकित्सकीय आधार पर सीमित मात्रा में शराब के फायदे बताने वाले अखबार के लेखों का भी हवाला दिया।

बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है। विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य की महिलाओं से नीतीश कुमार के वादे के बाद प्रतिबंध का यह कदम उठाया गया था। मांझी के बेटे संतोष सुमन राज्य के मंत्री हैं। मांझी ने कहा, ‘‘गरीब, मजदूर चाहे वे किसी भी जाति, धर्म के हों, दिनभर कठिन मेहनत के बाद आराम चाहते हैं।

लेकिन पीने के बाद हंगामा के कारण वे बदनाम हैं। अगर वे सही से पीना सीख जाएं और संयमित रहें तो कोई परेशानी नहीं होगी।’’ राज्य के कई नेता दबी जुबान से शराबबंदी के कारण असुविधा की बात कहते हैं हालांकि मांझी जैसे कुछ ही नेता हैं जो सरेआम ऐसे सवालों पर अपनी राय जाहिर करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री कुमार कह चुके हैं कि जब तक वह पद पर रहेंगे शराबबंदी कानून रहेगा और जिन लोगों या बाहर से आने वालों को इस कानून से असुविधा होती है उन्हें या तो आदत बदल लेनी चाहिए या राज्य आने से परहेज करना चाहिए। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ