लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगी वोटिंग, देखें चुनाव का पूरा शिड्यूल

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 25, 2020 14:16 IST

सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार चुनाल के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7.6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। वहीं, क्वारनटाइन किए गए कोरोना मरीज़ मतदान के अंतिम दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार चुनाव तीन चरणों में करवाया जाएगा।

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार चुनाव तीन चरणों में करवाया जाएगा। आपको बता दें पिछले बार बिहार में पांच चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। साल 2015 के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान 9 सितंबर को ही कर दिया गया था। बिहार चुनाव 2015 के नतीजे 8 नवंबर को आए थे।

कोरोना संकट के बीच देश में ये पहला चुनाव होने जा रहा है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बिहार की 243 सीटों वाली  विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 38 सीटें आरक्षित हैं। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों में चुनाव करवाया जाएगा। दूसरे चरण में 17 जिलों में चुनाव होगा। तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 

उन्होंने बताया कि बिहार में पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे। तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार चुनाल के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7.6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। वहीं, क्वारनटाइन किए गए कोरोना मरीज़ मतदान के अंतिम दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में उनक वोट डाला जा सकेगा। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे। उम्मीदवारों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी। उम्मीदवारों पर केस की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। 

चुनाव आयोग ने कहा है कि नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ दो लोग जा सकते हैं। उम्मीदवार को मिलाकर 5 लोग घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं। 

कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार कई अहम तैयारी हैं। इसके तहत कोविड-19 से जुड़े तमाम गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। साथ ही एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो, इसलिए मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। पूर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए कई पार्टियां इसे टालने की मांग कर रही थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि इसे निर्धारित समय पर कराया जाएगा। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने 4 सितंबर को बताया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 लंबित उपचुनावों को भी कराने का फैसला किया गया है।

 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोगविधान सभा चुनाव २०२०बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?