लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: सुशांत सिंह राजपूत पर RJD विधायक का विवादास्पद बयान, बीजेपी ने खोला मोर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2020 14:14 IST

बिहार में आरजेडी विधायक का सुशांत सिंह राजपूत पर दिया गया एक बयान विवादों में आ गया है। बीजेपी ने भी इस पूरे मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है और इसे जातिवादी टिप्पणी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के आरजेडी विधायक अरूण यादव के बयान पर शुरू हुआ विवाद, बीजेपी ने घेराअरूण यादव ने कहा- सुशांत राजपूत नहीं थे, अगर वह राजपूत होते तो गले में रस्सी लगाकर मरते नहीं

पटना: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच पर देश भर की निगाहें हैं. वहीं बिहार के एक राजद विधायक ने सुशांत सिंह राजपूत पर विवादास्पद टिप्पणी कर नया बवाल खड़ा कर दिया है. राजद विधायक अरूण यादव ने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत वह जाति से राजपूत नहीं था. अगर वह राजपूत होता तो गले में रस्सी लगाकर मरते नहीं, क्योंकि राजपूत महाराणा प्रताप के वंशज होते हैं. 

इस पर भाजपा राजद पर हमलावर हो गई है और पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि राजद के लोगों को जनता सड़क पर जूते से मारेगी. सहरसा से राजद विधायक अरुण यादव पहुंचे तो थे सडक का उद्घाटन करने, लेकिन इस दौरान वे दिए गये अपने बयान से भारी विवाद में घिर गये हैं. उन्होंने ये कहने के बाद कहा कि कोई बुरा मत मानियेगा क्योंकि राजपूत महाराणा प्रताप के वंशज हैं, जो कभी गले में रस्सी लगाकर नहीं मर सकते. 

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप राजपूत के साथ साथ यादवों के भी पुरखा थे. राजद विधायक ने कहा कि सुशांत अगर राजपूत था तो मुकाबला करना चाहिये था ना की राजपूत को डोरी बांधकर मरना चाहिये था. इस दौरान विधायक ने इस घटना पर दुख भी जताया और कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच भी हो रही है, जबकि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने खुद विधानसभा में सीबीआई जांच की मांग की थी. 

राजद विधायक के बयान पर बीजेपी हमलावर

राजद विधायक अरूण यादव की सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मृत्यु के मामले में टिप्पणी पर बिहार भाजपा ने हमला किया है. भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि राजद विधायक का बयान बिल्कुल ही अनर्गल है और जातिवादी मानसिकता से ग्रसित है. 

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर जातिगत टिप्पणी बिल्कुल घटिया और शर्मनाक है. ये लोग ना घर के लोगों का सम्मान कर सकते है और ना बिहार के बेटे को. इस तरह के बयान को लेकर बिहार की जनता राजद के लोगों को सड़क पर जूते से पीटेगी. 

उन्होंने कहा कि ये लोग बिल्कुल ही आदतन गलती करने वाले लोग हैं. बिहार की जनता सबकुछ देख रही है और इन सभी राजद के लोगों को करारा जवाब देगी. इससे पहले भी तेजप्रताप ने रघुवंश बाबू को समुंदर में एक लोटा पानी बताकर बाहर फेंकने की बात की. इन सबसे प्रतीत होता है कि राजद के नेतागण आदतन इस तरह की घटिया बयानबाजी के लिए ही बने है. 

उन्होंने कहा कि सुशांत के मामले पर कांग्रेस और राजद दोनों की घटिया मानसिकता परिलक्षित होती है जो एक्सपोज हो चुकी है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान सबके सामने है. इस पूरे मामले में तेजस्वी यादव सफाई दें और बतायें कि उनकी सुशांत, रिया, कंगना के मामले में क्या राय है? 

निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव को चाहिए कि वे महागठबंधन और राजद नेताओं की ओर से बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ अनर्गल जातिवादी टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी मांगें.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की जांच देश की तीन सर्वोच्च जांच एजेंसिंया सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है. वहीं, ड्रग्स से जुड़े मामले में एनसीबी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है.

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहार विधान सभा चुनाव २०२०आरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"