लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: लालू यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया नारा, 'सही का करें चुनाव, अबकी बार करें बदलाव'

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2025 16:00 IST

Bihar Assembly Elections 2025: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नया नारा देते हुए राज्य की जनता से अपील की है कि वह सोच समझकर सही का चुनाव करें। लालू यादव ने नारा दिया है कि ‘राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार’ का नारा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव में अभी करीब नौ-दस महीने का वक्त हैलालू यादव ने नारा दिया है कि ‘राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार’ का नारा दे दिया है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में अभी करीब नौ-दस महीने का वक्त है, लेकिन अभी से ही चुनावी बिसात बिछने लगे हैं। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नया नारा देते हुए राज्य की जनता से अपील की है कि वह सोच समझकर सही का चुनाव करें। लालू यादव ने नारा दिया है कि ‘राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार’ का नारा दे दिया है।

उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा है कि सही का चुनाव करें अबकी बार बदलाव करें! एक पथ पर भ्रष्टाचार का गिरने वाला पुल है। बेरोजगारी है, गरीबी है, पलायन है, अपराध है। कराह रहा अपना बिहार है। दूसरे पथ पर युवाओं के लिए नियुक्ति व रोजगार है, माई-बहिन का मान है, विधवाओं का सम्मान है, बुजुर्गों व दिव्यांगों का सहारा है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली से बिल की बचत से रोशन होता घर है, नया बिहार का संकल्प है। राइट टर्न लेगा बिहार इस बार तेजस्वी सरकार।" 

लालू यादव ने अपने पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के शासनकाल और तेजस्वी के वादों का जिक्र करते हुए राज्य की जनता से कहा है कि "राइट टर्न लेने का वक्त आ गया है।" पोस्टर में दो सड़के दिखाई गई हैं। नीतीश पथ पर बेरोजगारी, गिरते पुल, अपराध और खराब सड़कें दिखाई गई हैं, जबकि दूसरी तरफ तेजस्वी पथ दिखाया गया है, जिसमें राइट टर्न का साइन बोर्ड लगा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी