लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: नतीजें आने से पहले ही जोश में तेजस्वी यादव, RJD कार्यकर्ताओं को दी ये चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 8, 2020 22:09 IST

तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राजद को लगता है कि चुनाव परिणाम के दिन महागठबंधन की जीत होती है तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर जुलूस निकालेंगे और हर्ष फायरिंग कर सकते हैं. ऐसे में फिर से पार्टी की छवि पर एक फिर से दाग लग सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल में राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाये जाने के बाद राजद खेमे में खुशी की लहर है. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव मे मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाये जाने के बाद राजद खेमे में खुशी की लहर है. हालांकि वास्तविक नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. लेकिन एक्जिट पोल में तेजस्वी यादव को बढ़त मिलने वाली रिपोर्ट के बाद लालू परिवार में खुशी की लहर देखी जाने लगी है. इधर. राजद ने चुनाव परिणाम को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को खास एहतियात बरतने का निर्देश दिया है.

राजद ने ऑफशियिल ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं को सचेत किया है. तेजस्वी यादव की तरफ से कहा गया है कि राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी आए आपकी राजनीति की परिधि अथवा केंद्र में, लक्ष्य अथवा मार्ग में केवल जन, जन सुविधा और जन उत्थान ही हैं और रहेंगे. अगले ट्वीट में कहा गया है कि राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है. अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा. 

दरअसल, तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राजद को लगता है कि चुनाव परिणाम के दिन महागठबंधन की जीत होती है तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर जुलूस निकालेंगे और हर्ष फायरिंग कर सकते हैं. ऐसे में फिर से पार्टी की छवि पर एक फिर से दाग लग सकता है. ऐसे में समय रहते ही सभी कार्यकर्कताओं को एहतितायत बरतने का निर्देश दिया गया है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे