लाइव न्यूज़ :

'बिहार चुनाव ‘नयी दशा बनाम दुर्दशा, खुद्दारी बनाम नफरत’ के बीच, कांग्रेस का NDA सरकार पर हमला

By भाषा | Updated: October 17, 2020 13:41 IST

विपक्षी महागठबंधन के नेताओं ने शनिवार को यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में संकल्प पत्र ‘बदलाव के संकल्प’ को जारी किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए सुजरेवाला ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी तीन गठबंधनों में चुनाव लड़ रही है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने NDA सरकार पर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से ‘धोखा’ किया है।

पटना: कांग्रेस ने बिहार में नीतीश कुमार नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह चुनाव ‘नयी दशा बनाम दुर्दशा और खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत’ के बीच है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह चुनाव नयी दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है, यह चुनाव नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का चुनाव है । यह चुनाव नए तेज़ एवं तरूणायी बनाम फ़ेल तजुर्बे की दुहाई तथा खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से ‘धोखा’ किया है। विपक्षी महागठबंधन के नेताओं ने शनिवार को यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में संकल्प पत्र ‘बदलाव के संकल्प’ को जारी किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए सुजरेवाला ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी तीन गठबंधनों में चुनाव लड़ रही है, एक गठबंधन जदयू और भाजपा का है जो नज़र आता है जबकि एक गठबंधन भाजपा और लोजपा का है जो लोग समझते हैं।

उन्होंने कहा कि एक और गठबंधन भाजपा और ओवैसी की पार्टी का है। सुरजेवाला ने कहा कि बिहार किसानों और नौजवानों का प्रदेश है और केंद्र सरकार ने सुनियोजित तरीके से खेती पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार हरित क्रांति को हराना चाहती है लेकिन किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों को मिलकर इस षडयंत्र को विफल करना है।

कांग्रेस नेता नेता ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि अगर सभी मंडियां समाप्त हो जायेंगी तब किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य कैसे मिलेगा ? 

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम