आगे देखते जाइये, 2024 तक हमारे साथ यही होगा, 2024 में बीजेपी का खात्मा होने वाला, तेजस्वी यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Published: November 17, 2022 06:31 PM2022-11-17T18:31:43+5:302022-11-17T18:32:58+5:30

राजद कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में ही नहीं ये झारखंड में भी हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही देख लीजिए, उनके साथ भी तो यही हो रहा है।

bihar Deputy CM Tejashwi Yadav targeted Center pm narendra modi cbi ed Keep looking ahead will happen us till 2024 BJP will end in 2024 | आगे देखते जाइये, 2024 तक हमारे साथ यही होगा, 2024 में बीजेपी का खात्मा होने वाला, तेजस्वी यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

भाजपा डरी हुई है कि 2024 में उसका खात्मा हो जाएगा।

Highlightsकेंद्रीय एजेंसियां अभी 2024 तक यही करेंगी। भाजपा डरी हुई है कि 2024 में उसका खात्मा हो जाएगा।आईटी की टीम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।

पटनाः बिहार के उद्योग मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता समीर महासेठ के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के द्वारा की गई छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यकत करते हुए गुरुवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये तो शुरुआत है। आगे देखते जाइये, 2024 तक हमारे साथ यही होगा।

भाजपा को पता है कि 2024 में उसका खात्मा होने वाला है। इसी वजह से पार्टी के लोग घबराए हुए हैं। पटना स्थित राजद कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में ही नहीं ये झारखंड में भी हो रहा है। वहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही देख लीजिए, उनके साथ भी तो यही हो रहा है।

केंद्रीय एजेंसियां अभी 2024 तक यही करेंगी। भाजपा डरी हुई है कि 2024 में उसका खात्मा हो जाएगा। इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि आज आईटी की टीम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।

टीम ने वहां से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन कंपनियों में नेताओं ने भी रुपये निवेश किए हैं, जिसमें एक उधोग मंत्री भी शामिल हैं। इसको लेकर अब तेजस्वी यादव ने कहा है कि 2024 तक यही होगा। 

Web Title: bihar Deputy CM Tejashwi Yadav targeted Center pm narendra modi cbi ed Keep looking ahead will happen us till 2024 BJP will end in 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे