लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, रेलवे घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए किया तलब

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2023 18:01 IST

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने 11 अप्रैल को दिल्ली बुलाया है। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा तो तेजस्वी बचते नजर आए। 

Open in App
ठळक मुद्दे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने 11 अप्रैल को दिल्ली बुलाया हैजब मीडिया ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा तो तेजस्वी बचते नजर आएइससे पहले तेजस्वी यादव को नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था

पटना: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढती जा रही है। इस मामले में तेजस्वी यादव को ईडी के सामने पेश होना है। ऐसे में ईडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक के बाद आज दिल्ली पहुंचे। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने 11 अप्रैल को दिल्ली बुलाया है। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा तो तेजस्वी बचते नजर आए। 

इससे पहले तेजस्वी यादव को नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उस दौरान तेजस्वी ने कहा था कि ये निराधार चीजें हैं। सच्चाई यह है कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है। दरअसल, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी लगातार जांच कर रही है। इससे पहले सीबीआई जब तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुला रही थी, तब वह गिरफ्तारी के डर से सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। लेकिन जब सीबीआई ने तेजस्वी को भरोसा दिलाया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे। 

इस मामले में सीबीआई और ईडी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती से पूछताछ कर चुकी है। 25 मार्च को ही ईडी ने मीसा भारती से करीब सात घंटों तक पूछताछ की थी। बता दें कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू यादव यूपीए सरकार के रेल मंत्री थे, तब उन्होंने रेलवे में भर्ती को लेकर बड़ा घोटाला किया था। 

लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इस मामले में सीबीआई के साथ ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दिया है और लालू परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीRailwaysप्रवर्तन निदेशालयआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर