लाइव न्यूज़ :

बिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2026 10:48 IST

Bihar Day 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य प्रगति के प्रतिदिन नए अध्याय लिखने के लिए प्रयासरत है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Day 2026: बिहार दिवस राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।Bihar Day 2026: भारतीय विरासत को समृद्ध किया है और आज यह प्रतिदिन प्रगति के नए अध्याय लिख रहा है।Bihar Day 2026: बिहार दिवस 1912 में उस दिन की याद में मनाया जाता है जब अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार राज्य को अलग किया था।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य प्रतिदिन प्रगति के नए अध्याय लिख रहा है। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को राज्य के गठन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मोदी ने हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है।

मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा। हमारे इस राज्य ने अपनी भव्यता और दिव्यता से भारतीय विरासत को समृद्ध किया है और आज यह प्रतिदिन प्रगति के नए अध्याय लिख रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार की मेहनती और ऊर्जावान जनता का समर्पण और क्षमता एक विकसित भारत के साथ-साथ एक विकसित बिहार के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बिहार दिवस 1912 में उस दिन की याद में मनाया जाता है जब अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार राज्य को अलग किया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को बिहार के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राज्य द्वारा विकास के नए प्रतिमान गढ़ने की कामना की। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को राज्य बनाया गया था।

टॅग्स :बिहारपटनाओड़िसापश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?