लाइव न्यूज़ :

बिहार शीतलहरः पटना में 8वीं तक सभी विद्यालय 26 दिसंबर तक बंद, कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 21:12 IST

Bihar cold wave: जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउच्च कक्षाओं के लिए विद्यालय संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है।सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पटनाः बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश मंगलवार को जारी किया। इसके साथ ही उच्च कक्षाओं के लिए विद्यालय संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटना जिले में कक्षा आठवीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन क्रिसमस के बाद तक स्थगित रहेगा। प्रशासन का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।

प्रशासन का कहना है कि ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन अब सुबह जल्दी शुरू नहीं होगा। आदेश में कहा गया है कि इन कक्षाओं के लिए विद्यालय समय सुबह 10 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि छात्रों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :मौसमबिहारपटनाSchool Educationनीतीश कुमारकोहरामौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?