लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने पर दिया गोलमटोल जवाब, बोले- काहे चिंता करते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2023 17:10 IST

2004 में उन्होंने बाढ़ और नालंदा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वे बाढ़ से चुनाव हार गये थे लेकिन नालंदा से जीत कर सांसद बन गये थे।

Open in App
ठळक मुद्दे2004 में उन्होंने बाढ़ और नालंदा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा थावे बाढ़ से चुनाव हार गये थे लेकिन नालंदा से जीत कर सांसद बन गये थेअगर नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो वे 20 साल बाद कोई प्रत्यक्ष चुनाव लड़ेंगे

पटना: बिहार में नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नालंदा लोकसभा सीट छोड़े जाने का ऐलान किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। इस बीच नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब सवाल पूछा गया कि क्या आप नालंदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल को सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे बढ़े, फिर पीछे मुड़कर हंसते हुए कहा..इस सबसे, हमको क्या करना है, इस पर काहे अभी चिंता करते हैं? यह कहकर मुख्यमंत्री आगे बढ़ गए। 

दरअसल, मुख्यमंत्री आज कच्ची दरगाह में निर्माणाधीन गंगा पुल का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की बात से इंकार नहीं किया। ऐसे में समझा यही जा रहा है कि नीतीश कुमार अगला लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। अगर नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो वे 20 साल बाद कोई प्रत्यक्ष चुनाव लड़ेंगे। 

2004 में उन्होंने बाढ़ और नालंदा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वे बाढ़ से चुनाव हार गये थे लेकिन नालंदा से जीत कर सांसद बन गये थे। 2005 में बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनने के बजाय विधान परिषद में जाने का फैसला लिया। तब से वे लगातार विधान परिषद के सदस्य ही बनते आये हैं। 

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए विपक्षी एकता बनाने में लगे हुए हैं। उनकी पार्टी के नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार भी बताते रहे हैं। इसी बीच दो दिन पहले नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने ये एलान किया था कि वे नीतीश कुमार से नालंदा से चुनाव लड़ने का अनुरोध करेंगे। 

नालंदा नीतीश कुमार की पारंपरिक सीट है और मैं उनका प्रतिनिधि हूं। कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि नीतीश जी नालंदा से सांसद बन कर देश के प्रधानमंत्री बनें।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट