Bihar Cabinet: नई कैबिनेट में मिथिला क्षेत्र से 11 मंत्री, महागठबंधन को सबसे अध‍िक विधायक देने वाले बक्‍सर और भोजपुर से जीरो, जानें सीमांचल, सारण और तिरहुत का हाल

By एस पी सिन्हा | Published: August 16, 2022 07:25 PM2022-08-16T19:25:02+5:302022-08-16T19:26:01+5:30

Bihar Cabinet: सीवान, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, सीतामढ़ी, शिवहर, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार आद‍ि ज‍िलों को महागठबंधन में कोई स्‍थान नहीं म‍िला है।

Bihar Cabinet expansion 11 ministers Mithila region none zero Buxar and Bhojpur gave maximum number MLAs Seemanchal 1, Saran 2 and Tirhut 2 see list | Bihar Cabinet: नई कैबिनेट में मिथिला क्षेत्र से 11 मंत्री, महागठबंधन को सबसे अध‍िक विधायक देने वाले बक्‍सर और भोजपुर से जीरो, जानें सीमांचल, सारण और तिरहुत का हाल

विधानसभा चुनाव में जदयू के बगैर वाले महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-भाकपा माले- भाकपा- माकपा) को सर्वाध‍िक बढ़त शाहाबाद क्षेत्र से मिली थी।

Highlightsशाहाबाद के बक्‍सर और भोजपुर जिलों को कोई मंत्री नहीं मिला है।तेजस्‍वी यादव के कारण वैशाली जिले का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व मिल गया है। तेजस्‍वी यादव वैशाली के राघोपुर से विधायक हैं।

पटनाः बिहार में नव गठित मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय समीकरणों की पूरी तरह से अनदेखी कर दे गई है। इसमें कुछ जिले ऐसे हैं, जहां एक से अधिक मंत्री बनाए गए हैं, तो कई जिलों को अभी मंत्रिमंडल में कोई प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व नहीं मिला है। महागठबंधन को सबसे अध‍िक विधायक देने वाले शाहाबाद के बक्‍सर और भोजपुर जिलों को कोई मंत्री नहीं मिला है। 

उसी तरह से सीवान, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, सीतामढ़ी, शिवहर, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार आद‍ि ज‍िलों को महागठबंधन में कोई स्‍थान नहीं म‍िला है। जबकि गया, समस्‍तीपुर और मधुबनी जिले को तीन-तीन, पटना, पूर्णिया, कैमूर, (छपरा) सारण, दरभंगा और रोहतास को दो-दो, सुपौल, शेखपुरा, नालंदा, पूर्णि‍या, बांका, गोपालगंज, अररिया, मधेपुरा, पश्‍च‍िम चंपारण, जमुई, सारण, मुजफ्फरपुर से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।

तेजस्‍वी यादव के कारण वैशाली जिले का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व मिल गया है, कारण कि तेजस्वी वैशाली के राघोपुर से विधायक हैं। जदयू ने म‍िथिला क्षेत्र से 6, मगध से 2, शाहाबाद से 1, अंग से 1 और सारण से 1 को मंत्री बनाया है। उसी तह से राजद से मिथि‍ला से 5, शाहाबाद से 2, मगध से 4, सीमांचल से 1, सारण से 2 और तिरहुत से 2 को मंत्री बनाया है।

इनके अलावा कांग्रेस ने सीमांचल और शाहाबाद से 1-1 को मंत्री बनाया है। हम के एक मात्र मंत्री मगध क्षेत्र से हैं। अंग क्षेत्र के दूसरे मंत्री निर्दलीय विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में जदयू के बगैर वाले महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-भाकपा माले- भाकपा- माकपा) को सर्वाध‍िक बढ़त शाहाबाद क्षेत्र से मिली थी।

इस क्षेत्र में केवल बक्‍सर, रोहतास और कैमूर जिलों की सभी सीटों पर महागठबंधन जीता था। क्षेत्र के केवल एक जिले भोजपुर (आरा) की दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। जदयू को इस पूरे क्षेत्र में कोई सीट नहीं मिली थी। पिछली सरकार में शाहाबाद में केवल एक मंत्री भोजपुर जिले के आरा से भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह थे। 

Web Title: Bihar Cabinet expansion 11 ministers Mithila region none zero Buxar and Bhojpur gave maximum number MLAs Seemanchal 1, Saran 2 and Tirhut 2 see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे