लाइव न्यूज़ :

Bihar Bypolls Result Live: बिहार में लालू यादव को झटका, 3 सीट पर एनडीए और 1 पर बसपा आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 11:12 IST

Bihar Bypolls Result Live Belaganj, Tarari, Ramgarh, Imamganj:

Open in App
ठळक मुद्देBihar Bypolls Result Live Belaganj, Tarari, Ramgarh, Imamganj: Bihar Bypolls Result Live Belaganj, Tarari, Ramgarh, Imamganj: Bihar Bypolls Result Live Belaganj, Tarari, Ramgarh, Imamganj:

Bihar Bypolls Result Live Belaganj, Tarari, Ramgarh, Imamganj: बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 3 सीट और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीट पर राजग के प्रत्याशी और रामगढ़ पर बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अनुसार दूसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद बसपा के सतीश कुमार यादव रामगढ़ में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह से 3,500 मतों से आगे हैं। इमामगंज निर्वाचन क्षेत्र में राजद के रौशन कुमार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी से 2,304 मतों से आगे हैं।

तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुमार को 13,352 वोट मिले, जबकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू कुमारी को 11,048 वोट मिले। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझान के अनुसार तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत दूसरे चरण की गिनती में 13,592 मत हासिल कर पहले स्थान पर हैं।

चार विधानसभा क्षेत्र तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इन सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुए थे। उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारचुनाव आयोगविधानसभा चुनावआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos