लाइव न्यूज़ :

बिहार: बोधगया में मंगोलिया से पहुंचे शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप, वेंकैया नायडू से भी मिले थे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2021 16:34 IST

मामले में कोरोना गाइडलांस के उल्लंघन की बात सामने आ रही है. मंगोलियाई से आये सभी लोग दिल्ली से होते हुए गया एयरपोर्ट पहुंचे थे.

Open in App
ठळक मुद्देमंगोलिया से बिहार के बोधगया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में से एक शख्स कोरोना संक्रमित।मंगोलिया संसद के अध्यक्ष जांनदासतार गोंवोजाव झंडनशतर अपनी पत्नी और 23 सदस्यीय शिष्टमंडल भारत पहुंचे हैं।ये दल दिल्ली होते हुए बिहार के गया पहुंचा है, फिलहाल संक्रमित शख्स को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

पटना: मंगोलिया से बिहार के बोधगया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में से एक शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है. मंगोलिया संसद के अध्यक्ष जांनदासतार गोंवोजाव झंडनशतर ने अपनी पत्नी और 23 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ शुक्रवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. 

इनमें से एक व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं. जिन्हें गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से हुई थी मुलाकात

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगोलिया से पहुंचे शिष्टमंडल ने बुधवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की थी. इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से भी उनकी मुलाकात हुई थी. वहीं शुक्रवार की सुबह महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के सामने मत्था भी टेका व बुद्ध की मूर्ति के लिए चीवर भी अर्पित किया था. 

पूजा-अर्चना के बाद मंगोलिया से आये शिष्टमंडल के सदस्यों ने पवित्र बोधिवृक्ष को भी नमन किया था. इस दौरान सभी लोगों ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया था. वहीं, विदेशी मेहमानों की स्वागत के लिए जिला प्रशासन की टीम जुटी रही.

बताया जाता है कि मंगोलिया से आए शिष्टमंडल के सदस्य दलाई लामा के प्रवास स्थल पर भी गये थे. यहां जाकर उनके आसन पर खादा चढ़ाया था. 

मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. गया जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है. डॉक्टरों ने कहा कि सैंपल को जांच के लिए बाहर भी भेजा जाएगा, ताकि ओमीक्रॉन को लेकर जानकारी मिल सके. 

इस मामले में कोरोना गाइडलांस के उल्लंघन की बात भी सामने आ रही है. मंगोलियाई से आये सभी लोग दिल्ली से होते हुए गया एयरपोर्ट पहुंचे थे. दिल्ली में भी उनकी आव-भगत की गई थी. 

गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच की गई थी, लेकिन क्वारंटीन नहीं किया गया था. जबकि, भारत सरकार का निर्देश है कि हर विदेशी नागरिक को क्वारंटीन किया जाना है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनाGayaबिहार समाचारVenkaiah Naidu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप